अलका सैनी / परिचय

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाम: अलका सैनी

जन्म: 18 फरवरी 1971

जन्मस्थान: चन्डीगढ़

शिक्षा

लोक प्रशासन में पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर उपाधि (1993)। भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा। चन्डीगढ़ की सुंदर घाटियों में जन्मी अलका सैनी को प्रकृति प्रेम और कला के प्रति बचपन से अनुराग रहा। स्कूल के समय से ही पढ़ने लिखने में विशेष रूचि रही और हर परीक्षा अच्छे अंकों में उत्तीर्ण की। पढ़ाई के दौरान साहित्य और संस्कृति के प्रति रूझान बढ़ा। पत्रकारिता जीवन कापहला लगाव था जो आज तक साथ है। खाली समय में जलरंगों, रंगमंच संगीत और स्वाध्याय से मित्रता।

कार्यक्षेत्र

दस सालों तक राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में गरीब और दलित औरतों के उत्थान के लिए कार्य किया। कई मेडिकल एवं स्वास्थ्य जागृति केंप लगाए। एक सामाजिक एवं दलित महिला राजनीति से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता होने के अतिरिक्त लेखन को कहानी या कविता विधा एवं पंजाब केसरी की पत्रकारिता में रत। देश विदेश की कई पत्रिकाओं में प्रकाशित। वेब- पत्रिका सृजनगाथा में चन्डीगढ़ से प्रतिनिधित्व। अंतरजाल पर नारीवादी ब्लॉगर के रूप में विशेष ख्याति। अम्बाला कहानी लेखन महाविद्यालय से कहानी लेखन में डिप्लोमा।

सम्मान

भारतीय दलित साहित्य अकादमी से ‘वीर सावित्री बाई फूले सम्मान’ से पुरस्कृत एवं सृजन सम्मान संस्था, रायपुर द्वारा “सृजन श्री सम्मान” से सम्मानित।

ईमेल

alkams021@gmail.com