इला प्रसाद / परिचय

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झारखंड (भारत) की राजधानी रांची में जन्म। उर्सुलाइन कान्वेण्ट, रांची से प्रथम श्रेणी में सेकेण्डरी, सन्त जेवियर्स कॉलेज, रांची से प्रथम श्रेणी में आई. एस. सी. और बी.एस-सी ऑनर्स(भौतिकी) तथा रांची विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में एम.एस.सी(भौतिकी)।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग से पी.एच.डी (माइक्रो-इलेक्ट्रानिक्स) तथा आई.आई.टी मुम्बई में सी.एस. आई. आर. की शोधवृत्ति पर शोध परियोजना के अन्तर्गत कुछ वर्षों तक कार्य।

राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं में अनेक शोधपत्र प्रकाशित। छात्र जीवन में काव्य-लेखन की शुरुआत। प्रारम्भ में कॉलेज पत्रिका एवं आकाशवाणी तक सीमित।

वैज्ञानिक शोधकार्य के दिनों में लेखन-क्षमता भी पल्लवित होती रही। पहली कहानी "इस कहानी का अन्त नहीं" जनसत्ता (दिल्ली) में प्रकाशित। बाद में हिन्दी की बेब पत्रिकाओं में अनेक कहानियाँ और कविताएं प्रकाशित।

प्रकाशित कृतियाँ

  • धूप का टुकड़ा (कविता संग्रह)
  • इस कहानी का अंत नहीं (कहानी संकलन)
  • उस स्त्री का नाम (कहानी संकलन)

सम्पादन:

  • “हिन्दी चेतना” पत्रिका (कनाडा) कामिल बुल्के विशेषांक
  • “शोध दिशा” पत्रिका के दो प्रवासी रचनाकार अंक
  • “हिन्दी जगत” पत्रिका (अमेरिका) के सम्पादक मंडल में।
  • कहानियाँ- अमेरिका से (अमेरिका के प्रतिनिधि रचनाकारों की कहानियों का संकलन)

सम्पर्क: 12934 Meadow Run, Houston, TX 77066, USA

E mail: ila_prasad1@yahoo.com

Phone: 281-586-7399


सम्प्रति: टॉमबाल कॉलेज, ह्यूस्टन, यू.एस.ए. में भौतिकी एवं गणित का अध्यापन।