उत्तम कांबले / परिचय

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

३१ मई १९५६ को जन्मे उत्तम कांबले ने राजनीति विज्ञान में स्नातक उपाधि प्राप्त करने के बाद लेखन और पत्रकारिता को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। उन्होंने १९७९ में मराठी समाचार पत्र समाज में कार्य करना प्रारंभ किया। जल्दी ही १९८२ में वे सकाल समूह से जुड़े और आज वही वरिष्ठ संपादक के रूप में कार्यरत हैं। वे जाने माने वक्ता, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दो उपन्यास, चार कथा संग्रह, पाँच शोधपत्रों के संग्रह, दो कविता संग्रह सहित अनेक पुस्तकों की रचना की है। उन्हें मुंबई मराठी पत्रकार संघ पुरस्कार, डॉ. एन.बी. परुलकर संघ पुरस्कार, दर्पण पुरस्कार, अगरकर पुरस्कार, दीनबंधु पुरस्कार आदि अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।