ओशो के बारे में (ख्याति प्राप्त लोग) / ओशो

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

"ओशो ने अपने देश व पूरे विश्व को वह अंतर्दॄष्टि दी है जिस पर सबको गर्व होना चाहिए।"

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, श्री चंद्रशेखर

"ओशो जैसे जागृत पुरुष समय से पहले आ जाते हैं। यह शुभ है कि युवा वर्ग में उनका साहित्य अधिक लोकप्रिय हो रहा है।"

के.आर. नारायणन, भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति,

"ओशो एक जागृत पुरुष हैं जो विकासशील चेतना के मुश्किल दौर में उबरने के लिये मानवता कि हर संभव सहायता कर रहे हैं।"

दलाई लामा

"उनके साहित्य को पढ़कर मैं बेहद प्रभावित हुआ हूं।"

फैड्रीको फैलीनी

"मैं सचमुच उनके साहित्य में गहरा गया हूं। मैं सदैव उनकी पुस्तकों के प्रेम में रहा हूं। वे वाकई उच्चतम क्षेणी की हैं।"

मैरिएन विलियमसन, लेखक

"यह प्रतिभाशाली सूत्र सदैव उन सबका मार्ग-निर्देष करते रहेंगे जो प्रत्येक मनुष्य में निहित शुद्ध ज्ञान को स्वयं प्रयोग द्वारा जानने में उत्सुक हैं। यह पुस्तक प्रत्येक लायब्रेरी की शैल्फ पर होनी चाहिये और उन सबके घरों में जो भगवत्ता के उच्च ज्ञान की खोज कर रहे हैं।"

डॉक्टर दीपक चोपड़ा,लेखक: एजलैस बॉडी, टाइमलैस माईंड; क्वांटम हीलिंग ऐंड अनकंडीशनल लाईफ


"नो वॉटर,नो मून को मैने अत्यंत सुखद, विरेचक तथा रोचक पुस्तकों में से एक पाया। यह एक ऐसी पुस्तक है जो सदैव एक सुखदायी मित्र की तरह मेरे साथ रहेगी।"

यहूदी मैन्यूहिन

"मैने उनकी सब पुस्तकें पढ़ी हैं।"

शर्ले मैक्लेन

"मैने ओशो की अधिकतम पुस्तकें पढ़ी हैं और उनके प्रवचनों की कैसेट्स सुनी हैं, और बेशक अध्यात्मिक परंपरा में वे एक अद्वितीय प्रज्ञा हैं और एक ऐसा व्यक्तित्व जिसमें अनुप्रेरित करने की अद्भुत सामर्थ्य है।"

जेम्ज़ ब्राउटन, कवि और लेखक

"वे इस सदी के अत्यंत अनूठे और प्रबुद्ध आध्यात्मिकतावादी पुरुष हैं।"

काज़ूयोशी कीनो, होसेन गाकुएन कॉलेज, टोकियो, जापान में बौद्ध धर्म के आचार्य

"ओशो आपको आपके पुराने मन के ढांचे से मुक्त करवाते हैं... वे अनन्य नहीं अनंत हैं।"

सिंगापुर में भारतीय राजदूत

"मैने कभी किसी को नहीं सुना जो इतनी खूबसूरती और मस्ती से उन मनोवैज्ञानिक समस्यायों का एकीकरण कर उनका निदान कर दे जो युगों युगों से हमारी ऊर्जा को क्षीण रही हैं"

श्रद्धेय केन, पुरोहित, चर्चिल कॉलेज,केम्ब्रिज

"ओशो जीसस क्राईस्ट के बाद के सर्वाधिक खतरनाक व्यक्ति हैं... निश्चित ही वे बहुत प्रभावशालि व्यक्तित्व हैं अन्यथा वे इतना बड़ा खतरा न होते। वे उन बातों को कह रहे हैं जिन्हें कहने का किसी में साहस नहीं। वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास वो सब विचार हैं जो आंदोलित ही नहीं करते नहीं बल्कि जिनमें सत्य की वह अनूगूंज है जो उन सब की जड़ें हिला दें जो परंपरा के प्रति पागल है।"

टॉम रॉबिन्ज़, लेखक: ईवन काउगर्ल्ज़ गैट द ब्लूज़,स्टिल लाईफ विद वुडपैकर और जिटरबग परफ्यूम

"ओशो की द गोल्डन फ्यूचर (और उनकी बहुत सी अन्य पुस्तकों) को पढ़ने के परिणाम स्वरूप मैं आप से कहना चाहूंगा कि मैं ओशो की दृष्टि का पूर्णतया और हार्दिक समर्थन करता हूं। एक लेखक होने के नाते मेरी यह ख्वाहिश है कि उनके शब्द उन सब तक पहुंचे जिन्हें उनकी अत्याधिक ज़रूरत है। मुझे इस निष्कर्ष पर पूर्ण विश्वास है क्योंकि ओशो के शब्द प्रेम से लबरेज़ हैं।"

दोवे द ग्रूत, लेखक

"ये वाकई वही पुस्तकें हैं जिनकी लोगों को तलाश है... ये आज ज़्यादा संगत हैं उस समय के बजाय जब इन्हें बोला गया।"

माईकल मान, अध्यक्ष, एलिमैंट बुक्स

"बुद्ध के बाद ओशो भारत में महानतम अवतार हुए हैं। वे जीवित बुद्ध हैं।"

लामा करमापा, तिब्बती बौद्ध धर्म के कार्गयुप्त (या रैड हैट) संप्रदाय के प्रमुख।

"आज से कुछ ही वर्षों के भीतर ओशो का संदेश विश्वभर में सुनाई देगा। वे भारत में जन्में सर्वाधिक मौलिक विचारक हैं,एक महान विद्वान, स्पष्ट चिंतन वाले और नये विचारों के जन्मदाता। और साथ ही उन्हें मौखिक और लिखित शब्दों प्राकृतिक वरदान प्राप्त है। आने वाले अनेक दशकों तक हमें उन जैसी प्रतिभा न देख पायेंगे... उन्हें चिंतकों की श्रेणी में ही रखना श्रेयस्कर होगा और चिंतक के रूप में उनकी गणना दिग्गजों में होगी।"

खुशवंत सिंह, भूतपूर्व संपादक दि टाइम्स ऑफ इंडिया;लेखक और इतिहासकार

रहस्यदर्शियों को हमसे परिचित करवाने की कला में ओशो का सानी कोई दूसरा नहीं हो सकता, जो स्वयं इन सबकी सराहनीय संगति में भी सबसे अनूठे हैं। अपने पूर्ववर्ती जाग्रत पुरुषों को फिर से जीवंत करते हुए,उन्हें समकालीन बनाते हुए वे अपने अनुभव से बोलते हैं।"

जॉन लिली

"आज तक, पहले या बाद में मैंने कभी भी ऐसा व्यक्ति नहीं देखा होगा जिसके पास कला, विज्ञान, मनोविज्ञान व धार्मिकता के सामंजस्य की इतनी समरस व सृजनात्मक अंतर्दॄष्टि हो। अभिनव मानव की उनकी अवधारणा के अभाव में निश्चित तौर पर हम मौलिक रूप में वंचित रह जाएंगे।"

डा. ए. श्लेजर, पी.एच. डी, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, स्विटज़रलैंड

"वे इस सदी के अत्यंत अनूठे और प्रबुद्ध आध्यात्मिकतावादी पुरुष हैं। उनकी व्याख्याएं बौद्ध-धर्म के सत्य का सार-सूत्र हैं।" काज़ुयोशी कीनो।

काज़ूयोशी कीनो, जापान में बौद्ध धर्म के आचार्य

"उनके अविश्वसनीय ध्वनि-मुद्रित प्रवचनों और पुस्तकों ने मुझे, और लाखों अन्य लोगों को, आत्म विकास के मार्ग पर प्रेरित किया है। वे एक विशाल घंटनाद की आवाज की तरह हैं: जागो, जागो, जागो!"

जेम्ज़ कोबर्न, अभिनेता

"ओशो के साथ शब्दों का प्रवाह अंतहीन हो जाता है- निरंकुश, चुनौतीपूर्ण। आने वाले सौ वर्षों में ओशो-साहित्य की प्रतियों का प्रकाशन बाइबल से अधिक होने वाला है, और अब तक का उत्कॄष्ट बहुविक्रीत साहित्य।"

एम. वी. कामथ , भूतपूर्व संपादक दि इलस्ट्रेटिड वीकली, इंडिया