गद्य कोश में योगदान

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कृपया नीचे लिखी बातों पर ध्यान दें और गद्य कोश में योगदान देते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • गद्य कोश में कॉपीराइट वाली सामग्री कॉपीराइट-धारक की अनुमति के बिना नहीं जोड़ी जानी चाहिए।
  • गद्य कोश में poem टैग का प्रयोग नहीं होता है। जिन पन्नों पर आप इस टैग को देखें -कृपया उसे हटा दें
  • गद्य कोश में चूंकि हर पन्नें पर सामग्री की मात्रा काफ़ी अधिक होती है -इसलिए यह ज़रूरी है कि सामग्री में भली-भांति पैराग्राफ़ बनाएँ जाएँ। दो पैराग्राफ़ के बीच एक लाइन-ब्रेक होना चाहिए जिससे कि दो पैराग्राफ़ आपस में जुड़े हुए ना लगें और पाठकों को पढ़ने में आसानी हो। उदाहरण के लिए यह पन्ना देखें: औरांग उटांग / धीरेन्द्र अस्थाना
  • गद्य कोश में किसी पन्नें को श्रेणियाँ देने के लिए [[Category: श्रेणी का नाम]] प्रयोग नहीं किया जाता। श्रेणी देने के लिए इस तरह के कोड के स्थान पर उस श्रेणी के लिए बनी टेम्प्लेट का प्रयोग करें। उदाहरण के लिए: {{GKCatKahani}}
  • यदि किसी श्रेणी के लिए टेम्प्लेट कोड नहीं मिल रहा है तो मुझे सूचित करें।
  • कृपया कोश में खाली लिंक्स ना बनाएँ (ऐसे लिंक लाल रंग के दिखते हैं)... लिंक तभी बनाएँ जब कि आपके पास उस लिंक पर जोड़ी जाने वाली सामग्री मौजूद हो। यदि आप किसी कहानी संग्रह में उपलब्ध रचनाओं की सूची देना चाहते हैं लेकिन आपके पास वे सारी रचनाएँ उपलब्ध नहीं हैं -तो सूची बना दें लेकिन आइटम्स को लिंक ना करें। उदाहरण के लिए:


* [[कहानी १]]
* [[कहानी २]]
* कहानी ३
* कहानी ४
* कहानी ५
* कहानी ६

ऊपर दिए गए उदाहरण में कहानी १ और २ के लिंक बनाएँ गए हैं क्योंकि वे कहानियाँ हमारे हैं। बाकी आइटम्स को सूची में बिना लिंक बनाए रखा गया है। इन आइटम्स को आप लिंक में तब बदलिए जब आपके पास अमुक कहानी उपलब्ध हो जाए।