गीताश्री / परिचय

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गीताश्री

पत्रकार / लेखक

जन्म -31/12/1965

शिक्षा- एम ए ( हिंदी साहित्य) , बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार !

सर्वश्रेष्ठ हिंदी पत्रकार (वर्ष 2008-09) के लिए पत्रकारिता के सर्वोच्च सम्मान रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित

पत्रकारिता के साथ-साथ कला समीक्षा , नाटको पर लेखन और साहित्य की दुनिया में भी बेहद सक्रिय हैं। उनकी कहानियां अब तक हंस, नया ज्ञानोदय, इंडिया टुडे, आउटलुक, शुक्रवार, लमही, पर्वतराग, इरावती, सृजनलोक, निकट, इंडिया न्यूज , पाखी, संबोधन, प्रेरणा, कथादेश अनेक जैसी प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

इन दिनों इनकी कहानियां चर्चा के केंद्र में है।

अपनी अलग साहसिकता की वजह से और अलग स्त्री संवेदना की बात करने वाली कहानियों ने आलोचको को भौचक्का कर दिया है।

उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है। स्त्री की अस्मिता पर निरंतर लेखन के लिए चर्चित हो चुकी गीताश्री को देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से फेलोशिप मिल चुके हैं -

जिनमें नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया मीडिया फेलोशिप (2008),

इन्फोचेंज मीडिया फेलोशिप (2008),

नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया मीडिया फेलोशिप (2010),

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (2010) और पैनोस साउथ एशिया मीडिया फेलोशिप प्रमुख हैं।

संस्कृति मंत्रालय सीनियर फ़ेलोशिप, भारत सरकार

रचना क्षेत्र

चुनौतीपूर्ण राजनीतिक पत्रकारिता से लेकर साहित्य, सिनेमा, कला-संस्कृति, स्त्री-विमर्श और सामाजिक मसलों पर अच्छी पकड़। पत्रकारिता से जुड़े सभी माध्यमों में काम करते हुए आदिवासी लड़कियों की तस्करी, नक्सलवाद बनाम सलवा जुडूम, जलवायु परिवर्तन और डूबता सुंदरवन, तंबाकू उत्पादों का समाज पर प्रभाव, बंधुआ मजदूरी, बीड़ी उद्योग और बीड़ी मजदूरों की व्यथा पर गहन और शोधपरक रिपोर्टिंग।

पुरस्कार एवं सम्मान -

1. झारखंड और छत्तीसगढ़ से आदिवासी लड़कियों की तस्करी पर रिपोर्टिंग के लिए रामनाथ गोयनका सर्वश्रेष्ठ हिंदी पत्रकार पुरस्कार (2008-09) –तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा प्रदान.

2. प्लेसमेंट एजेंसियों की आड़ में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आदिवासी लड़कियों की तस्करी पर सर्वश्रेष्ठ खोजपरक रिपोर्टिंग के लिए यूएनएफडीए-लाडली मीडिया अवार्ड (2009-2010)

3. छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश की आदिवासी महिलाओं की तस्करी पर शोध के लिए नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया, मीडिया फेलोशिप (2008)

4. तंबाकू उत्पादों पर सचित्र चेतावनी का प्रभाव पर शोध के लिए नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया, मीडिया फेलोशिप (एनएफआई) पुरस्कार (2009-2010)

5. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव के कारण आदिवासियों के पलायन पर शोध के लिए इन्फोचेंज मीडिया फेलोशिप (2008)

6. पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाके सुंदरबन पर जलवायु के प्रभाव की सनसनीखेज रिपोर्टिंग के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की नौवीं मीडिया फेलोशिप (2010)

7. राजस्थान में बंधुआ मजदूरों की व्यथा पर रिपोर्टिंग के लिए ग्रासरूट फीचर अवार्ड

8. महिलाओं के मुद्दों पर रिपोर्टिंग के लिए न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पुरस्कार

9. सर्वश्रेष्ठ फिल्म रिपोर्टिंग के लिए मातृश्री पुरस्कार

10. फिल्म तथा अन्य कला विषयों की उत्कृष्ट समीक्षा के लिए अभिनव रंगमंडल, उज्जैन की ओर से राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान

11.आधी आबादी वीमेन अचीवर्स अवार्ड-2010

12. 28वां एस,राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2012

13. अंतराष्ट्रीय सृजन गाथा सम्मान (थाईलैंड) प्राप्त

14. “औरत की बोली” पुस्तक के लिए भारत सरकार के भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार से सम्मानित

15. इलाहाबाद बैंक द्वारा साहित्य एवं कला क्षेत्र में दिया जाने वाला इला त्रिवेणी सम्मान-वर्ष-2012-2013

16. प्रथम उपन्यास “हसीनाबाद”( वाणी प्रकाशन) के लिए वर्ष 2018 का गाथांतर सम्मान, आजमगढ़.

और मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित शिवना कथा सम्मान -2019

17. स्त्री विमर्श के लिए साबित्री बाई फूले सम्मान, रमणिका फाउंडेशन द्वारा - 2018

18. वर्ष -2016-2017 के लिए सीनियर फ़ेलोशिप , संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ( विषय- कुलदेवी परंपरा, बिहार एवं झारखंड)

19. सदस्य- मैथिली भोजपुरी अकादमी , दिल्ली सरकार

20.प्रगल्भ - गौरांग सम्मान - 2020, प्रलेक प्रकाशन द्वारा

21.तिलका माँझी राष्ट्रीय सम्मान -2020

22.सूरज मारवाह साहित्य रत्न अवार्ड -2020

23.अंबपाली उपन्यास के लिए साहित्य समर्था त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका के अखिल भारतीय शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान साहित्य सम्मान -2023

कृतियां-

अब तक प्रकाशित पुस्तकें

1. कविता जिनका हक (कविता संग्रह), राजेश प्रकाशन, हिंदी अकादमी से सहयोग प्राप्त-1991

2. स्त्री आकांक्षा के मानचित्र (स्त्री विमर्श), सामयिक प्रकाशन

3. 23 लेखिकाएं और राजेंद्र यादव (संपादन और संयोजन), किताब घर , बेस्ट सेलर

4. नागपाश में स्त्री ( स्त्री-विमर्श, संपादन), राजकमल प्रकाशन , सृजनगाथा अंतराष्ट्रीय साहित्य सम्मान, बैंकाक, थाईलैंड प्राप्त कृति

5. औरत की बोली (स्त्री विमर्श), सामयिक प्रकाशन -2011 –भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार, भारत सरकार प्राप्त

6.सपनो की मंडी (आदिवासी लड़कियों की तस्करी पर आधारित) वाणी प्रकाशन-2012

7. पहला कहानी संग्रह, “प्रार्थना के बाहर और अन्य कहानियां” (वाणी प्रकाशन-2013)

8. बैगा आदिवासियो की गोदना कला पर एक सचित्र शोध पुस्तक “देहराग”(वन्या प्रकाशन) से प्रकाशित

9.कल के कलमकार( बच्चो की संपादित कहानियां)-शिल्पायन बुक्स-2013

10.स्त्री को पुकारता है स्वप्न (संपादित कहानी संग्रह-) वाणी प्रकाशन-2013

11.कथा रंगपूर्वी (संपादित कहानी संग्रह) शिल्पायन बुक्स-शीघ्र प्रकाश्य-2015 (विश्व पुस्तक मेला)

12. हिंदी सिनेमा-दुनिया से अलग दुनिया (संपादित-शिल्पायन बुक्स-2014)

13.स्वप्न,साजिश और स्त्री" प्रकाशित , ( सामयिक प्रकाशन)-2015

14. तीसरा कहानी संग्रह " डाउनलोड होते हैं सपने" (शिल्पायन) -2017

15. पहला उपन्यास " हसीनाबाद" वाणी प्रकाशन से प्रकाशित. -2017

16. लेडीज़ सर्किल ( कहानी संग्रह) राजपाल एंड संज से प्रकाशित -2018

17. रेखाएँ बोलती हैं ( रेखा चित्र - संपादन), शिवना प्रकाशन - 2018

18. रेखाएँ बोलती हैं -2 (रेखा चित्रों का दूसरा खंड ) शिवना प्रकाशन , 2019

19.वारिसों की ज़ुबानी ( संस्मरणात्मक)-शिवना प्रकाशन . 2020

20. भूत खेला ( कहानी संग्रह - वाणी प्रकाशन - 2019)

21.वाया मीडिया : एक रोमिंग कोरोस्पोंडेंड की डायरी -( 2020, उपन्यास , वाणी प्रकाशन)

22.अंबपाली-( उपन्यास) वाणी प्रकाशन -2022

23.राजनटनी-(उपन्यास- राजपाल एंड संस प्रकाशन) -2020

24.बलम कलकत्ता - ( कहानी संग्रह ) प्रलेक प्रकाशन

25.कुछ इधर ज़िंदगी, कुछ उधर ज़िंदगी ( यात्रा वृतांत) -शिवना प्रकाशन , 2021)

26.अक्षुणा ( संपादन, स्त्री अस्मिता पर केंद्रित , श्वेतवर्णा प्रकाशन)

27.मीठे घाट का पानी ( संस्मरणात्मक, संपादन- प्रलेक प्रकाशन, 2022)

28.वो भूली दास्ताँ ( गीतकार राजेन्द्र कृष्ण पर केंद्रित, संपादन, प्रलेक प्रकाशन, 2022)

29.वो क्या था? ( रहस्यमय संस्मरणों का साझा संकलन शिवना प्रकाशन )-2020

30.उषाकिरण : किस्सों की खान ( आलोचनात्मक, संपादन, प्रलेक प्रकाशन)-2020

31.मन बसंत तन जेठ ( ग्रामीण कहानियां, वनिका पब्लिकेशन)-2021

32.मत्स्यगंधा ( कहानी संग्रह, शिवना प्रकाशन, 2022)

रचना कर्म पर दो आलोचनात्मक पुस्तकों का प्रकाशन-

1.कथा के बहाने ( शिल्पायन प्रकाशन )

2.हसीनाबादः विविध परिदृश्य ( संपादन-कुमार सुशांत, प्रलेक प्रकाशन)

अनेक कहानियों और किताबों का दूसरी भारतीय भाषाओं में अनुवाद !

चालीस से अधिक देशों की यात्रा. महिला पत्रकारों के ग्रुप के साथ वीमेन स्टडी के लिए कई देशों की यात्रा. आलेख पाठ एवं भाषण!

संप्रति - स्वतंत्र लेखन एवं पत्रकारिता

वर्तमान में- भारत सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार

Independent journalist/ writer मो-9818246059 Email-geetashri31@gmail.com

Add- C-1339, Gaur Green Avenue Abhay khand-2 Indirapuram, Ghaziabad Pin-201014