ज्ञान प्रकाश विवेक / परिचय

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 ज्ञान प्रकाश विवेक की रचनाएँ     
गद्य कोश में ज्ञान प्रकाश विवेक का परिचय
Gyan prakash vivek.jpg

ज्ञान प्रकाश विवेक ३० जनवरी १९४९ को बहादुरगढ़, हरियाणा में जन्म।

आठवें दशक के उत्तरार्ध में उभरे ज्ञान प्रकाश विवेक आधुनिक के लोकप्रिय व बहुचर्चित रचनाकारों में से हैं। हिंदी गजलों के क्षेत्र में उनका नाम दुष्यंत कुमार के साथ लिया जाता है। वे अच्छे कहानीकार भी हैं और भारतीय पत्र पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं।

प्रकाशित कृतियाँ

  • कहानी संग्रह- अलग अलग दिशाएँ, शहर गवाह है, जोसफ़ चला गया, उसकी ज़मीन, पिताजी चुप रहते हैं, इक्कीस कहानियाँ, शिकारगाह, सेवानगर कहाँ है तथा मुसाफ़िरखाना।
  • गज़ल संग्रह- धूप के हस्ताक्षर, आँखों में आसमान तथा इस मुश्किल वक़्त में।
  • उपन्यास- गली नंबर तेरह, अस्तितत्व तथा दिल्ली दरवाज़ा।
  • कविता संग्रह- दीवार से झाँकती रोशनी
  • आलोचना- हिंदी ग़ज़ल की विकासयात्रा

पुरस्कार / सम्मान

हरियाणा साहित्य अकादमी से तीन बार पुरस्कृत। राजस्थान पत्रिका द्वारा वर्ष 2000 में सर्वश्रेष्ठ कथा सम्मान।

संकलन -अशोक कुमार शुक्ला