देश-ज्ञान / राहुल सांकृत्यायन

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज जिस प्रकार के घुमक्कड़ों की दुनिया को आवश्यसकता है, उन्हेंक अपनी यात्रा केवल “स्वांत: सुखाय” नहीं करनी है। उन्हें हरेक चीज इस दृष्टि से देखनी है, जिसमें कि घर बैठे रहनेवाले दूसरे लाखों व्यंक्तियों की वह आँख बन सके। इसीलिए घुमक्कड़ को अपनी यात्रा के आरंभ करने से पहले उस देश के बारे में कितनी ही बातों की जानकारी प्राप्तक कर लेनी आवश्येक है। सबसे पहले जरूरी है रास्ता और देश के ज्ञान के लिए नक्शेक का अध्यआयन। पुराने युग के घुमक्कड़ों के लिए यह बड़ी कठिन बात थी। उस वक्तश नक्शेन जो थे भी, वे अंदाजी हुआ करते थे। यद्यपि मोटी-मोटी बातों और दिशाओं का ज्ञान हो जाता था, किंतु देश का कितना थोड़ा ज्ञान होता था, यह तालमी या दूसरे पुराने नक्शांकारों के मानचित्रों को देखने से मालूम हो जायगा। उस नक्शे का आज के देश से संबंध जोड़ना मुश्किल था। ईसवी सदी के बाद जब रोमक, भारतीय और अरब ज्योकतिषियों ने भिन्नश-भिन्न नगरों के अक्षांश और देशांतर बेध द्वारा मालूम किए, तो भौगोलिक जानकारी के लिए अधिक सुभीता हो गया। तो भी अच्छेद नक्शे् 18 वीं सदी से ही बनने लगे। आज तो नक्शान-निर्माण एक उच्चग-कला और एक समृद्ध विज्ञान है। किसी देश में यात्रा करने वाले घुमक्कड़ के लिए नक्शे का देखना ही नहीं, बल्कि उसके मोटे-मोटे स्थाेनों को हृदयस्थ कर लेना आवश्यलक है। जिन नगरों और स्था नों में जाना है, वहाँ की भूमि पहाड़ी, मैदानी या बालुकामयी है, इन बातों का ज्ञान होना चाहिए। पहाड़ी भूमि की कम-से-कम और अधिक से अधिक कितनी ऊँचाई है, यह भी मालूम होना चाहिए। अक्षांश और उन्नोतांश (भूमि की ऊँचाई) के अनुसार सर्दी बढ़ती-घटती है। ऋतुओं का परिवर्तन सुमात्रा के बीच से जाने वाली भूमध्यमरेखा के उत्तर और दक्खिन में उल्टा़ होता है। जावा और बाली की ओर जाने वाले घुमक्कड़ों का इसकी ओर ध्याखन होना आवश्यिक है। हमारे यहाँ यह तो कथा थी, कि देवों के देश में छ महीने का दिन और छ मीहने की रात होती है, लेकिन भौगोलिक तथ्यो के तौर पर इसका ज्ञान आधुनिक काल ही में हुआ। रात्रि और दिन का इतना विस्तालर हो जाना कि वह एक-दूसरे की जगह ले लें, इसका पता काफी पहले से हो चुका था। 1395 ई. में तैमूर रूस के मंगोल शासकों पर चढ़ाई करते हुए मास्कोा तक गया। उसकी सेना उत्तर में बढ़ते-बढ़ते बहुत दूर चली गई, जहाँ रात्रि नाम मात्र की रह गई। तैमूर के सौभाग्य से रोजे का दिन नहीं था, नहीं तो या तो धर्म छोड़ना होता था प्राण देना पड़ता। तो भी ये समस्याय थी कि 20 घंटे के दिन में पाँचों नमाजों को कैसे बाँटा जाय। तैमूर ने तीन साल बाद 1398 ई. में दिल्लीम भी लूटी, लेकिन शायद उस वक्ता के दिल्लीी वालों को तैमूर के सिपाहियों की इस बात पर विश्वा स नहीं होता। बहुत दूर उत्तरी ध्रुव में छ महीने का दिन और छ महीने की रात होती है। मैंने तो लेनिनग्राद में भी देखा कि गर्मियों के प्राय: तीन महीने, जिसमें जुलाई और अगस्तो की शामिल हैं, रात्रि होती ही नहीं। दस बजे सूर्यास्तक हुआ, दो घंटा गोधूलि ने लिया और अगले दो घंटों को उषा ने। इस प्रकार रात बेचारी के लिए अवकाश ही नहीं रह जाता, और रात को भी आप घर से बाहर बिना चिराग के अखबार पढ़ सकते हैं।

इन भौगोलिक विचित्रताओं का थोड़ा-बहुत ज्ञान घुमक्कड़ को अपनी प्रथम यात्रा से पहले होना चाहिए। जब वह किसी खास देश में विचरने जा रहा हो, तो उसके बारे में बड़े नक्शेा को लेकर सभी चीजों का भली भाँति अध्य यन करना चाहिए। तिब्बढत और भारत के बीच में उत्तुंग हिमालय की पर्तवमालाएँ हैं, लेकिन वह कभी मनुष्य के लिए दुर्लघ्य नहीं रहीं। कश्मीहर से लेकर आसाम तक कई सौ ऐसे पर्वत-कंठ हैं, जिनसे पर्वत-पृष्ठों् को पार किया जा सकता है। हाँ, सभी सुगम नहीं हैं, न सभी रास्तोंह में बस्तियाँ आसानी से मिलती हैं, इस लिए अपलरिचित व्यंक्ति को ऐसे ही डांडों को पकड़ना पड़ता है, जिनसे प्रधान रास्तेि जाते हैं। जहाँ राज्यअ की तरफ से दिक्ककतें हैं, वहाँ भेस बदलकर रास्तोंह को पार किया जा सकता है, अथवा अप्रचलित रास्तोंल को स्वीकार करना पड़ता है।

नक्शेज को देखकर आसाम, भूटान, सिक्किम, नेपाल, कुमायूँ, टिहरी, बुशहर, काँगड़ा और कश्मीतर से तिब्ब,त की ओर जाने वाले रास्तों , उनकी बस्तियों तथा भिन्नक-भिन्नै स्थाानों की पहाड़ी ऊँचाइयों को जिसने देख लिया है, उसके लिए कितनी ही बातें साफ हो जाती हैं। एक डांडा पार कर लेने पर तो दूसरे रास्तेय की जानकारी स्वयं ही बहुत-सी हो जाती है। जिसमें घुमक्कड़ी का अंकुर निहित है, उसे दो-चार मर्तब, देखा नक्शास आँख मूँदने पर भी दिखलाई पड़ता है। कम-से-कम नक्शे के साथ उसका अत्याधिक प्रेम तो होता ही है। यह भी स्मरण रखना चाहिए कि छिपकर की गई यात्राओं में अक्स-र नक्शेक का पास रखना ठीक नहीं होता, कभी-कभी तो उसका कारण विदेशी गुप्तुचर माना जाने लगता है, इसलिए घुमक्कड़ यदि नक्शेह को दिमाग में बैठा ले, तो अच्छा है। कभी-कभी सुगरिचित-सी साधारण पुस्तिक के छपे नक्शे से भी काम लिया जा सकता है। नक्शाउ ही नहीं, बाज वक्ति तो पुस्ताक को भी छोड़ देना पड़ता है। प्रथम तिब्बकत-यात्रा में, पहले जिस अंग्रेजी पुस्ततक से मैंने तिब्ब ती भाषा का अध्यखयन किया था, उसे एक स्थामन पर छोड़ देना पड़ा, और नक्शोंज को नदी में बहाना पड़ा।

नक्शोंा के उपयोग के साथ-साथ थोड़ा-बहुत नक्शान बनाने का अभ्याोस हो तो अच्छा है। दूसरे नक्शेड से काम की चीजें उतार लेना, तो अवश्य आना चाहिए। जो घुमक्कड़ भूगोल के संबंध में विशेष परिश्रम कर चुका है, और जिसे अल्पतपरिचित से स्थाघनों में जाना है, उसको उक्तक स्था।न के नक्शेश के शुद्ध-अशुद्ध होने की जाँच करनी चाहिए। तिब्बोत ही नहीं आसाम में उत्तरी कोण पर भी कुछ ऐसे स्थाकन हैं, जिनका प्रमाणिक नक्शाब नहीं बन पाया है। नक्शों में बिंदु जोड़ कर बनाई नदियाँ दिखाई गई होती हैं, जिसका अर्थ यही है कि वहाँ के लिए अभी नक्शाा बनाने वाले अपने ज्ञान को निर्विवाद नहीं समझते। आज के घुमक्कड़ का एक कर्त्तव्यव ऐसी विवादास्प द जगहों के बारे में निर्विवाद तथ्यह का निकालना भी है। ऐसा भी होता है कि घुमक्कड़ पहले से किसी बात के लिए तैयार नहीं रहता, लेकिन आवश्यनकता पड़ने पर वह उसे सीख लेता है। आवश्यिकताओं ने ही बलात्काार करके मुझे कितनी ही चीजें सिखलाई। मेरे घुमक्कड़ मित्र मानसरोवर-वासी स्वामी प्रणवानंद जी को आवश्याकता ही ने योगी परिव्राजक से भूगोलज्ञ बना दिया, और उन्होंीने मानसरोवर प्रदेश के संबंध की कुछ निर्भ्रांत समझी जाने वाली भ्रांत धारणाओं का संशोधन किया। हम नहीं कहते, हरेक घुमक्कड़ को सर्वज्ञ होना चाहिए, किंतु घुमक्कड़ी-पथ पर पैर रखते हुए कुछ-कुछ ज्ञान तो बहुत-सी बातों का होना जरूरी है।

सभी देशों के अच्छेा नक्शे न मिल सकें, और सभी देशों के संबंध में परिचय-ग्रंथ भी अपनी परिचित भाषा में शायद न मिलें, किंतु जो भी साहित्ये उपलब्धभ हो सके, उसे देश के भीतर घुसने से पहले पढ़ लेना बहुत लाभदायक होता है। इससे आदमी का दृष्टिकोण विशाल हो जाता है, सभी तो नहीं लेकिन बहुत से धुँधले स्थाभन भी प्रकाश में आ जाते हैं। अपने पूर्वज घुमक्कड़ों के परिश्रम के फल से लाभ उठाना हरेक घुमक्कड़ का कर्त्तव्य् है।

घुमक्कड़ के उपयोग की पुस्ततकें केवल अंग्रेजी में ही नहीं हैं, जर्मन, रूसी और फ्रेंच में भी ऐसी बहुत सी पुस्त कें हैं। हमारी हिंदी तो देश की परतंत्रता के कारण अभी तक अनाथ थी। किंतु अब हमारा कर्त्तव्यक है कि हिंदी में इस तरह के साहित्यं का निर्माण करें। हमारे देशभाई व्या पार या दूसरे सिलसिले में दुनिया के कौन से छोर में नहीं पहुँचे हैं? एसिया और यूरोप का कोई स्था न नहीं, जहाँ पर वह न हों। उत्तरी अमेरिका और दक्खिनी अमेरिका के राज्यों में कितनी ही जगहों में हजारों की तादाद में वह बस गये हैं। जिसके हाथ में लेखनी है और जिनकी आँखों ने देखा है, इन दोनों के संयोग से बहुत-सी लोकप्रिय पुस्तंकें तैयार कर सकती हैं। अभी तक अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, चीनी में जो पुस्त कें भिन्नप-भिन्नक देशों के बारे में लिखी गई हैं, उनका अनुवाद तो होना ही चाहिए। अरब-पर्यटकों ने आठवीं से चौदहवीं-पंद्रहवीं सदी तक दुनिया के देशों के संबंध में बहुत-से भौगोलिक ग्रंथ लिखे। पश्चिमी भाषाओं में विशेष ग्रंथमाला निकाल इन ग्रंथों का अनुवाद कराया गया। हमारे घुमक्कड़ों को पर्यटन में पूरी सहायता के लिए यह आवश्यरक है, कि आदिमकाल से लेकर आज तक भूगोल के जितने महत्त्वपूर्ण ग्रंथ किसी-भाषा में लिखे गये हैं, उनका हिंदी में अनुवाद कर दिया जाय। ऐसे ग्रंथों की संख्या दो हजार से कम न होगी। हमे आशा है, अगले दस-पंद्रह सालों में इस दिशा में पूरा कार्य हो जायगा; तब तक के लिए हमारे आज के कितने ही घुमक्कड़ अंग्रेजी से अनभिज्ञ नहीं हैं। भूगोल-संबंधी ज्ञान के अतिरिक्तक हमें गंतव्यक देश के लोगों के बारे में भी पहले से जितनी बातें मालूम हो सकें, जान लेनी चाहिए। भूमि के बाद जो बात सबसे पहले जानने की है, वह है वहाँ के लोगों के वंश का परिचय। तिब्बजत, मंगोलिया, चीन, जापान, बर्मा आदि के लोगों की आँखों और चेहरे को देखते ही हमें मालूम हो जाता है, कि वह एक विशेष जाति का है। लेकिन ऐसी आँखें नेपाल में भी मिलती हैं। छोटी नाक, गाल की उठी हड्डी, कुछ अधमुँदी-सी आँखें तथा जरा-सी ऊपर की ओर तनी भौंहें - यह मंगोल वंश के चिह्न हैं। इसी तरह मानववंश-शास्त्रल द्वारा हमें नीग्रो, द्रविड़, हिंदी यूरोपीय तथा भिन्नग-भिन्न। मिश्रित वंशों के संबंध की बहुत सी बातें मालूम हो जायँगी। यह आँख, हड्डी, नाक तथा खोपड़ी की बनावट का ज्ञान आगे फिर उस देश के लोगों का इतिहास जानने में सहायक होगा। स्मरण रखना चाहिए कि मनुष्यफ जंगम प्राणी है, वह बराबर घूमता रहा है। मनुष्य -मनुष्यौ का समिश्रण खूब हुआ है। आज के दोनों मध्यय-एसिया और अल्ता ई के पच्छिम के भाग में आज मंगोलीय जाति का निवास दिखाई पड़ता है, किन्तु 2100 वर्ष पहले वहाँ उनका पता नहीं था। उस समय वहाँ वह लोग निवास करते थे, जिनके भाई-बंद भारत-ईरान में आर्य और वाल्गां से पच्छिम में शक कहे जाते थे। इसी तरह लदाख के लोग आजकल तिब्बिती बोलते हैं, ईसा की सातवीं सदी से पहले वहाँ मंगोल-भिन्नश जाति रहती थी, जिसे खश-दरद कहते थे। नृवंश का थोड़ा-बहुत परिचय गंतव्यग देश की यात्रा को अधिक सुगम बना देता है।

गंतव्यु देश की भाषा का पर्याप्तत ज्ञान प्राप्तक करके घुमक्कड़ को उस देश में जाना चाहिए, यह नियम अनावश्यगक है। यदि घुमक्कड़ को आवश्यतकता हुई और अधिक समय तक रहना पड़ा, तो वह अपने आप भाषा को सीख लेगा। जहाँ जो भाषा बोली जाती है, वहाँ जाकर उसे सीखना दस गुना आसान है। जिन भाषाओं के लिखने की वर्णमालाएँ हैं, उनका लिखना-पढ़ना आसान है। लेकिन चीनी और जापानी की बात दूसरी है। उनकी लिखित भाषा को सीखना बहुत कम घुमक्कड़ों के बस की बात है, किंतु चीनी-जापानी भाषा बोलना मुश्किल नहीं है - चीनी तो और भी आसान है। भाषा सीखकर न जाने पर भी घुमक्कड़ को गंतव्यष देश की भाषा का थोड़ा परिचय तो अवश्य होना चाहिए। अति प्रयुक्ता दो सौ शब्दु यदि सीख लिए जायँ, तो उनसे यात्रा में बड़ी सहायता होगी। कम-से-कम दो सौ शब्दो तो अवश्य ही सीख कर जाना चाहिए। कुछ देशों की भाषाओं के शब्दर हमें पुस्तोकों से मालूम हो सकते हैं। हिंदी में तो अभी तक इस तरफ काम ही नहीं हुआ है। यदि भारत फिर प्राचीन काल की तरह प्रथम श्रेणी के घुमक्कड़ों को पैदा करना चाहता है, तो यह आवश्यीक है कि हिंदी में प्रत्येलक देश को सौ - डेढ़ सौ पृष्ठम के परिचय-ग्रंथ लिखे जायँ, जिनमें नक्शे के साथ दो-चार सौ शब्दी भी हों।

नए देश में जो बातें सबसे पहले हमारा ध्या,न आकृष्टय करती हैं, उनके बारे में हम कह चुके। लेकिन देश के ज्ञान के लिए आँखों से देखी जाने वाली बातें ही पर्याप्त नहीं हैं। हरेक देश और समाज सदियों-सहस्राब्दियों के विकाश का परिणाम है। इसलिए वहाँ के इतिहास के बारे में भी कुछ ज्ञान होना चाहिए। यदि वह ऐसा देश है, जहाँ की प्रचलित या धार्मिक भाषा का घुमक्कड़ तो परिचय है, तो उसे वहाँ के इतिहास और ऐतिहासिक सामग्री को विशेष ध्यालन से देखना होगा। सुमात्रा, जावा, बाली, मलाया, बर्मा, स्यारम और कंबोज में जाने वाले भारतीय घुमक्कड़ को तो इस तरफ अधिक ध्या न देना बहुत आवश्येक है। इन देशों के लोग भारतीय घुमक्कड़ से इस विषय में कुछ अधिक आशा रखेंगे। ये देश भारतीय संस्कृकति के विस्ता र-क्षेत्र हैं, इसलिए वहाँ के लोग अपनी संस्कृ ति का भारत को उद्गम स्थाभन मानते हैं, अत: भारतीय से कुछ अधिक ज्ञान प्राप्तए करना चाहेंगे। जिस ज्ञान की कमी को किसी यूरोपीय यात्री में पाकर वह कोई संतोष या आश्चकर्य नहीं प्रकट करेंगे, उसी कमी को भारतीय घुमक्कड़ में देखकर उन्हेंा आश्चषर्य और ग्ला नि भी हो सकती है। इसलिए हमारे घुमक्कड़ को पहले ही से आवश्य क हथियारों से लैस होकर जाना चाहिए।

इतिहास के निर्माण में लिखित सामग्री का भी उपयोग होता है। प्रत्ये‍क सभ्यक देश में कितने ही पूर्ण-अपूर्ण इतिहास-ग्रंथ पुराने काल से लिखे जाते रहें हैं। ऐसे ग्रंथों का महत्वक कम नहीं है, किंतु इतिहास की सबसे ठोस प्राकृतिक सामग्री समकालीन अभिलेख और सिक्के होते हैं। वैसे ईंटें और मूर्तियाँ भी महत्वस रखती हैं, किंतु वह काल के बारे में शताब्दीह के भीतर का निश्चँय नहीं कर सकतीं, जब कि अभिलेख, सिक्के् अपनी बदलती लिपि के कारण समय का संकेत स्पकष्टश कर देते हैं, चाहे उनमें सन्-संवत् न भी लिखा हो। बृहत्तर भारत के देशों में वही लिपि प्रचलित थी, जो उस समय हमारे देश में चलती थी। जिनको पुरा-लिपि से प्रेम है, उन्हें तो बृहत्तर भारत में जाते समय पुरा-लिपि का थोड़ा ज्ञान कर लेना चाहिए, और ब्राह्मी-लिपि से जितनी लिपियाँ निकली हैं, उनका चार्ट से मौजूद हो तो और अच्छा है। यह ज्ञान सिर्फ अपने संतोष और जिज्ञासा-पूर्ति के लिए सहायक नहीं होगा, बल्कि इसके कारण वहाँ के लोगों के साथ हमारे घुमक्कड़ की बहुत आसानी से आत्मीेयता हो जायगी।

वास्तुा-निर्माण और उसकी ईंट पत्थुर की सामग्री इतिहास के ज्ञान में सहायक होती है। बृहत्तर भारत में ईसा की प्रथम शताब्दीन से 11वीं शताब्दीक तक भारत के भिन्ना-भिन्नब स्थानों से धर्मोपदेशक व्याईपारी और राजवंशिक जाते रहे तथा उन्होंथने वहाँ की वास्तुरकला के विकास में भारी भाग लिया था। वास्तुाकाल का साधारण परिचय तुलना करने के लिए अपेक्षित होगा। बृहत्तर भारत में जिन लोगों ने पुरातत्व‍ या वास्तु कला के संबंध में अनुसंधान किया है, उनको हमारे देश का उतना ज्ञान नहीं रहा कि वह सब चीजों की गहराई में उतर सके, यह हमारे घुमक्कड़ को ध्याहन में रखना चाहिए।

किसी भी बौद्ध देश में जाने वाले भारतीय घुमक्कड़ के लिए आवश्य़कता है कि वह जाने से पूर्व भारत, बृहत्तर भारत तथा बौद्ध साहित्य़ और इतिहास का साधारण परिचय कर ले और बौद्ध-धर्म की मोटी-मोटी बातों को समझ ले। कितने ही हमारे भाई उत्सातह के साथ बौद्ध-देशों में जा बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा - जो सचमुच बनावटी नहीं होती - दिखलाते हुए ईश्वकर, परमात्मा , यज्ञ-हवन की बातें कर डालते हैं। उन्हेंब मालूम नहीं कि इन विवादास्पतद बातों के विरुद्ध भारत में बौद्धों की ओर से बहुत-से प्रौढ़ ग्रंथ लिखे गये, जिनमें से कितने ही बौद्ध देशों में अनुवादित हो मौजूद ही नहीं हैं, बल्कि अब भी वहाँ के विद्वान उन्हें पढ़ते हैं। तिब्बत का थोड़ा-सा भी अपने शास्त्रद को पढ़ा हुआ विद्वान 'धर्मकीर्ति' के इस श्लोदक को जानता है -

“वेद प्रामाण्यं कस्यजचित् कर्तृवाद:

स्नाने धर्मेच्छाय जातिवादावलेप:।

संतापारांभ: पापहानाय चेति

ध्वस्तरप्रज्ञानां पंच लिंगानि जाड्ये॥” (प्रमाणघार्त्तिक 1/34)

(1. वेद को प्रमाण मानना, 2. किसी (ईश्व(र) को कर्त्ता कहना, 3. (गंगादि) स्नान से धर्म चाहना, 4. (छोटी-बड़ी) जाति की बात का अभियान करना, 5. पाप नष्टक करने के लिए (उपवास आदि) करना - ये पाँच अकलमारे हुओं की जड़ता के चिह्न हैं।)

किसी विद्वान के सामने यदि कोई भारतीय घुमक्कड़ अपने को बुद्ध-प्रशंसक ही नहीं बौद्ध कहते हुए इन पाँचों बेवकूफियों में से किसी एक का समर्थन करने लगे, तो वहाँ का विद्वान अवश्य मुस्क रा देगा। बहुत-से हमारे भाई अपनी मनगढ़ंत धारणा के कारण समझ बैठते हैं कि बौद्ध भ्रम में हैं, और उनकी अपनी धारणाएँ सही हैं। लेकिन उनको स्मरण रखना चाहिए कि बुद्ध की शिक्षा क्या थी, इसकी जानकारी के सारे साधन बौद्धों के पास हैं, इनकी सारी परंपराएँ उनके पास हैं, और बौद्ध-धर्म को उन्होंरने जीवित रखा। हमारे यहाँ जब बौद्ध-धर्म के दस-बीस ग्रंथ भी नहीं बच रहे, उस समय भी चीन और तिब्ब त ने हमारे यहाँ से विलुप्त् आठ-दस हजार ग्रंथों को अनुवाद रूप में सुरक्षित रखा। इसलिए अपने अधिकार और विचार के रोब जमाने का ख्यारल छोड़कर यदि घुमक्कड़ थोड़ा-सा बौद्ध धर्म के बारे में जान लेने की कोशिश करे, तो उपहासास्पकद गलतियाँ करने से बच जायगा, चाहे पीछे वह बौद्ध-दर्शन का खंडन भी करे।

हरेक गंतव्यड देश के संबंध में तैयारी भी अलग-अलग तरह की होगी। यह आवश्य क नहीं है कि एक-एक देश को देखकर घुमक्कड़ फिर भारत लौटकर तैयारी करे। जिसने यहाँ रहकर 20-21 वर्ष तक आवश्यशक शिक्षा समाप्त कर ली और कालेज के पाठ्यक्रम तथा बाहर से घुमक्कड़ी से संबंध रखने वाले विषयों की पुस्ताकों को पढ़ लिया है, यदि वह छ साल लगा दे तो सिंहल, बर्मा, स्या्म, मलाया, सुमात्रा, जावा, बाली, चंपा, तोङ्किन, चीन, जापान, कोरिया, मंगोलिया, चीनी तुर्किस्ता न और तिब्ब‍त की यात्रा एक बार में पूर्ण कर भारत लौट आ सकता है, और इतनी बड़ी यात्रा के फलस्वरूप हमारे देश को ज्ञानपूर्ण ग्रंथ भी दे सकता है।

उपरोक्त देशों में जिन साधनों की आवश्य कता है, वही साधन सभी देशों में काम नहीं आ सकते। रूस और पूर्वी यूरोप की जानकारी के साधनों का संचय तो होना ही चाहिए, साथ ही यदि घुमक्कड़ संस्कृत के भाषा-तत्वा का ज्ञान रखना है, तो स्ला व-भाषाओं के महत्त्व को ही नहीं समझ सकता, बल्कि स्लााव-जातियों के साथ आत्मीहयता का भाव भी पैदा कर सकता है। किसी जाति के इतिहास के जानने से ही आदमी उस जाति को समझ सकता है। जातियों के प्राग्-ऐतिहासिक ज्ञान के लिए भाषा बड़ा महत्वी रखती है।

इस्लाममी देशों में घुमक्कड़ी करने वाले तरुणों को इस्लााम के धर्म और इतिहास का परिचय होना चाहिए। साथ ही जहाँ अधिक रहना हो, वहाँ की भाषा का भी परिज्ञान होना जरूरी है। पश्चिमी एसिया और मध्यस एसिया की मुस्लिम जातियों के साथ अधिक सुभीते से परिचय करने के लिए केवल तीन भाषाओं की आवश्यहकता होगी - तुर्की, फारसी और अरबी। संस्कृत जानने वाले के लिए भाषातत्वा की कुंजी के साथ फारसी बहुत सुगम हो जाती है।

भाषा-तत्वस, पुरातत्व आदि बातों पर ध्यासन आकृष्ट् करने का यह अर्थ नहीं कि जब व्यवक्ति इन विषयों पर अधिकार प्राप्ती नहीं कर लेता, तब तक वह घुमक्कड़ बनने का अधिकारी नहीं। घुमक्कड़-शास्त्रय सभी रुचि और क्षमता वाले भावी घुमक्कड़ों के लिए लिखा गया है, इसलिए इसमें अधिक-से-अधिक बातों का समावेश है, जिसका यह अर्थ नहीं कि आदि से इति तक सभी चीजें हरेक को जान कर ही घर से पैर निकालना चाहिए।