पूर्वार्द्ध: प्राचीन प्रतिष्ठा / ब्राह्मण समाज की स्थिति / सहजानन्द सरस्वती

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

॥ श्री हरि: ॥

पूर्वार्द्ध

प्राचीन प्रतिष्ठा

श्रुतिस्मृती उभे नेत्रे ब्राह्मणस्य प्रकीर्त्तिते।
एकया रहित: काणो द्वाभ्यामंध उदाहृत:॥ (हारीत)

हिंदू समाज में ब्राह्मणों का स्थान सबसे ऊँचा माना जाता है। यद्यपि संन्यासियों की प्रतिष्ठा सबसे बढ़ी-चढ़ी है तथापि हिंदूशास्त्रों के अनुसार दंड कोषाय, वस्त्रदि धारणपूर्वक संन्यास का अधिकार केवल ब्राह्मणों को ही है, न कि इतर वर्णों को भी। अत: संन्यासियों की प्रतिष्ठा भी प्रकारांतर से ब्राह्मणों की ही प्रतिष्ठा समझी जानी चाहिए। अब विचारना यह है कि यह प्रतिष्ठा क्यों हुई, हिंदू समाज के ऊपर ब्राह्मणों की इतनी धाक क्यों जम गई, कि आज इस गए-गुजरे जमाने में भी ब्राह्मणों के नाम पर कट मरनेवाले लाखों मनुष्य पाए जाते हैं, ब्राह्मण नाममात्र से ही लोगों की श्रद्धासरित क्यों उमड़ पड़ती है, लोग डर के मारे काँप क्यों उठते हैं, तथा प्रतिदिन उनके खिलाने और पिलाने और देने-लेने में आज भी लाखों रुपए क्यों खर्च किए जाते हैं, जब कि अर्थाभाव के ही कारण सभी देशहित के कार्य रुके पड़े हैं - सार्वजनिक कार्यों के लिए देश के सच्चे नेताओं को दर-दर की खाक छाननी पड़ रही है! क्या कारण है कि संप्रति समाज पर ब्राह्मणों की इस सत्ता के लाखों विरोधियों के रहते हुए भी जनता की भक्तिा अनेक अंशों में ज्यों की त्यों अटूट बनी हुई है। न केवल हिंदू जनता ने ही, वरन यजुर्वेद ने भी इनको सबसे ऊँची गद्दी दी है, क्योंकि विराट भगवान के मुख का स्थान ब्राह्मणों को दिया है। जैसा कि :

ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीद्वाहू राजन्य: कृत:।
उरू तदस्य यद्वैश्य: पद्भ:यां शूद्रो अजायत॥

'विराट् भगवान के मुख से ब्राह्मण उत्पन्न हुआ, अथवा मुख स्थानीय हुआ, क्षत्रिय बाहु से या बाहुस्थानीय, वैश्य जंघा से अथवा जंघा स्थानीय और शूद्र पाँव से अथवा पाँवस्थानीय' (यजु. 32/12)। इसी प्रकार जब यजुर्वेद के ही 22वें अध्याय के 22वें मन्त्र में आशीर्वाद या प्रार्थना आई है तो सबसे प्रथम 'आ ब्रह्मन ब्राह्मणो ब्रह्मवर्चसी जायताम्' द्वारा ब्रह्मतेजो युक्ते ब्राह्मणों के ही हिंदू समाज में उत्पन्न होने की प्रार्थना की गई है, बाद को क्षत्रियादि की। इसी तरह 'पुनस्त्वादित्या रुद्रा वसव: समिंधंतां पुनर्ब्रह्मणो वसुनीथ यज्ञै:' (यजु. 12/44) इत्यादि में भी आदित्य आदि देवताओं के बाद ब्राह्मणों का ही नाम लिया गया है। भगवान मनु भी लिखते हैं कि :

विधाता शासिता वक्तास मैत्रो ब्राह्मण उच्यते।
तस्मै नाकुशलं ब्रूयान्न शुष्कां गिरमीरयेत्॥

'शास्त्रो का रचयिता तथा सत्कर्मों का अनुष्ठान करनेवाला, शिष्यादि की ताडनकर्ता, वेदादि का वक्ता् और सर्व प्राणियों की हितकामना करनेवाला ब्राह्मण कहलाता है। अत: उसके लिए गाली-गलौज या डाँट-डपट के शब्दों का प्रयोग उचित नहीं' (मनु; 11-35)। इस सम्बन्ध में और भी अधिक विचार आगे मिलेगा। कहने का तात्पर्य यह है कि हिंदू समाज में ब्राह्मणों का स्थान प्रथम से ही ऊँचा है और सभी ने इसे स्वीकार किया है।

अब यदि इस प्रतिष्ठा, इस गौरव वा उच्च स्थान का कारण ढूँढ़ने चलते हैं तो बहुत दूर जाना नहीं पड़ता। जिन वाक्यों या प्रसंगों में प्रतिष्ठा दी गई है उन्हीं का पर्यालोचन हमें वास्तविक कारण तक निरबाधा पहुँचा देता है। यजुर्वेद के 22वें अध्याय का जो वाक्य पूर्व प्रदर्शित है उससे ही स्पष्ट है कि प्रतिग्रह, जमींदारी, कृषि, पंडागिरी या ढोंग से पेट पालने अथवा द्रव्य कमानेवाले नाममात्र के ब्राह्मणों की कामना नहीं की गई है; यह नहीं कहा गया है कि पेटपाल पांडे उत्पन्न हो कर ढाई सेर अन्न का एक ही बार निस्तार करें, किंतु ब्रह्मतेज: संपन्न ब्रह्मवर्चस्वी शंकर, व्यास, वसिष्ठादि सरीखे तरण तारण ब्राह्मणों के उत्पन्न होने की ही प्रार्थना है, जिनसे जगत का निस्तार हुआ, हो रहा है और होगा। तिलक तथा गोखले जैसे कर्मवीर ब्राह्मणों को ही हम सर्वदा से चाहते और मानते चले आए हैं। किसी की प्रतिष्ठा उसका मुख देख कर कोई नहीं करता और यदि कभी करता भी है तो सहस्रों में कोई। तिस पर भी वह चिरस्थायिनी नहीं हो सकती है। यजुर्वेद ने भी यदि भगवान का मुखरूपी स्थान ब्राह्मणों को दिया है तो केवल परान्नभोजी होने के कारण ही नहीं। जिस मुख से भोजन होता है उसी से प्रथम (भोजन से पूर्व) ही वेद शास्त्रो का पठन-पाठन तथा संसार को सदुपदेश हो लेता है। वही मस्तक ज्ञान का भंडार और सरस्वती का जीता-जागता मन्दिर है। वह ऐसा सरस्वती भवन है जिससे सहस्रों लाभ उठाते हैं और जहाँ चौबीस घंटे सरस्वती देवी की अविच्छिन्न आराधना होती रहती है। यदि पूर्वोक्ति 12वें अध्याय वाला यजुर्वाक्य ब्राह्मणों का नाम लेता है तो साथ ही वह यह भी कहता है कि 'ब्राह्मणों यज्ञैस्त्वा समिंधान्ताम्' - हे अग्ने, तुम्हें ब्राह्मण लोग यज्ञों द्वारा उद्दीप्त करें। वह यज्ञयाग में जन्म व्यतीत करनेवाले ही कर्मपरायण ब्राह्मणों का नाम लेता है, न कि केवल पेटपरायणों का।

अतएव मनु भगवान ने भी पूर्वलिखित वाक्य द्वारा ब्राह्मणों का स्वाभाविक-जन्मसिद्ध-स्वरूप यही बतलाया है कि वह सत्कर्मों का अनुष्ठान करनेवाले तथा भूतों की हितकामनावाले होते हैं। वह कहते हैं कि सन्मार्ग का उपदेशक तथा पूर्वोक्तौ विशेषतायुक्तो ही ब्राह्मण कहा जा सकता है। जो ऐसा हो वही पक्का-मानवीय-ब्राह्मण कहलाता है, न कि केवल ब्राह्मणी माता और ब्राह्मण पिता से जन्म होने के कारण ही वह पूज्य हो सकता है। वह ब्राह्मण भले ही कहलाए, क्योंकि जाति जन्म से ही मानी जाती है, न कि कर्मों से। अतएव पतितों-संस्कारहीनों तक को भी मनु ने स्पष्ट ही ब्राह्मण कह दिया है और जो अभी बचे हैं उन्हें ही ब्राह्मण ही कहा है। जैसा कि :

गर्भाष्टमेऽब्दे कुर्वीत ब्राह्मणस्योपनायनम्।
गर्भादेकादशे राज्ञो गर्भात्तु द्वादशे विश:॥36॥
ब्रह्मवर्चसकामस्य कार्य्यं विप्रस्य पंचमे॥37॥

'गर्भ से आठवें वर्ष में ब्राह्मण का, ग्यारहवें में क्षत्रिय का और बारहवें में वैश्य का उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार करे। परंतु यदि व्यास, वसिष्ठादि की तरह ब्रह्मतेजोयुक्ता होने की इच्छा हो तो ब्राह्मण का पाँच ही वर्ष में कर डाले' (मनु. 2/36,37)। इन श्लोतकों में संस्कारशून्य बच्चे को भी ब्राह्मण ही कहा है। इसी तरह क्षत्रिय आदि भी। 'अष्टवर्ष ब्राह्मणमुपनयीत' यह वेद (ब्राह्मण) वाक्य भी तो संस्काररहित बच्चों को ब्राह्मण ही कहता है। जब संस्कार ही नहीं हुआ हो तो वेदादि का पढ़ना या वैदिक कर्म करना कब हो सकता है? आगे चल कर 10वें अध्याय में 'ब्राह्मण: क्षत्रियो वैश्यस्त्रायो वर्णा द्विजातय:' मनु. 10/3 आदि वाक्यों द्वारा ब्राह्मणादि तीन वर्णों का नाम द्विज बतलाया है और फिर 11वें अध्याय में भी-

येषां द्विजानां सावित्री नानूच्येत यथाविधि।
तांश्चातरयित्वात्रीन्कृच्छ्रान्यथाविध्युपनाययेत्॥191॥

प्रायश्चिरत्तं चिकीर्षन्ति विकर्मस्थास्तु ये द्विजा:।
ब्राह्मणा च परित्यक्ताकस्तेषामप्येदादिशेत्॥192॥

'जिन द्विजों का गायत्री (उपनयन) संस्कार यथोचित समय पर विधिवत नहीं हुआ हो उनसे तीन प्रजापत्य व्रत कराके उनका विधिवत उपनयन करवावे। जो द्विज वेद के अध्ययन से वंचित तथा पापकर्मा हों, पर उसका प्रायश्चिपत्त करना चाहें, उनसे भी यही प्रजापत्य व्रत तीन बार करावे' (191-92)। यदि जन्म से न हो कर कर्म से जाति मानी जाती तो फिर संस्कारहीन, वेद विमुख तथा पापी लोग पूर्व वाक्यों में ब्राह्मण, क्षत्रियादि (द्विज) क्यों कहे जाते? गौतम (न्याय) सूत्रो के भाष्य में भगवान वात्स्यायन लिखते हैं :

अहो खल्वसौ ब्राह्मणो विद्याचरणसंपन्न इत्युक्ते कश्चि्दाह यदि ब्राह्मणे विद्याचरणसंपत् संभवति व्रात्येऽपि संभवेत् व्रात्योपि ब्राह्मण: सोऽप्यस्तु विद्याचरणसंपन्न:।

'देखो यह ब्राह्मण कैसा विद्या तथा आचरण से युक्तह है - ऐसा सुन कर कोई छलवादी बोला कि यदि ब्राह्मण होने से ही उसमें विद्या और आचरण आ जाते हैं तो फिर संस्कारविहीन-पतित (व्रात्य)-में भी विद्या और आचरण क्यों नहीं होते? क्योंकि वह भी तो ब्राह्मण ही है?' इत्यादि (अ. 1, सू. 54)। अब क्या इतने पर भी संशय रह सकता है? अस्तु, फिर भी उसमें पूजनीयता या प्रतिष्ठा की योग्यता कभी भी नहीं हो सकती, क्योंकि जातिमात्र से कोई भी पूजनीय नहीं हो सकता। अतएव विद्या तथा तप से विहीन होने पर भी, उसे ब्राह्मण कहते हुए भी, महाभाष्य में भगवान पतंजलि ने अपूजनीय तथा अमान्य ही ठहराया है। जैसा कि :

विद्या तपश्चं योनिश्चा एतद् ब्राह्मणकारकम्।
विद्यातपोभ्यां यो हीनो जातिब्राह्मण एव स:॥

'विद्या, तप और ब्राह्मण-ब्राह्मणी से जन्म ये तीन बातें जिसमें पाई जाएँ वही पक्का ब्राह्मण है, पर जो विद्या तथा तप से शून्य है वह जातिमात्र के लिए ब्राह्मण है, पूज्य नहीं हो सकता' (पा. 51-115)। इसका आशय कैयट ने इस प्रकार स्पष्ट कर दिया है :

योनिरिति ब्राह्मण्यां ब्राह्मणाज्जन्म। ब्राह्मणकारकमिति ब्राह्मणव्यपदेशस्य निमित्तामेतादित्यर्थ:।
तप:श्रुताभ्यामिति नासौ परिपूर्णो ब्राह्मण:, जातिलक्षणैकदेशश्रयस्तु तत्रा ब्राह्मणशब्दप्रयोग:।

इसका तात्पर्य प्रथम ही कह चुके हैं। अतएव महाभाष्य के प्रारंभ (पस्पशाह्रिक) में ही लिखा गया है कि :

ब्राह्मणेनाकारणो धर्म: षडंगो वेदोऽधययो ज्ञेयश्चह।

'यह न विचार कर कि वेदवेदांग के पढ़ने से हमें क्या मिलेगा किंतु अपना धर्म या कर्तव्य समझ कर - यह समझ कर कि ब्राह्मण होने के नाते ही हम उनके पढ़ने को बाध्य हैं -ब्राह्मण लोग छहों अंगों के सहित वेदों को पढ़ें और उनका अर्थ जानें'। संपूर्ण संसार का गुरु बनना कोई मामूली बात नहीं है कि जो ही चाहे वही बन जावे। महान या बड़ा बनने के लिए कुछ परिश्रम करना पड़ता है। काम से ही नाम व प्रतिष्ठा होती है, न कि केवल बातों से। बड़ी-बड़ी बातें करने से ही यदि काम चल जावे तो किसी को भी मगज मारने की आवश्यकता ही क्या थी? इसीलिए भागवतकार ने पंचम स्कंद में कह दिया है कि :

महत्सेवां द्वारमाहु विर्मुक्तेंस्तमोद्वारं योषितां संगिसंगम्।
महान्तस्ते समचित्त: प्रशान्ता विमन्यव: सुहृद: साधावो ये॥

'महान पुरुषों की सेवा से कल्याण की प्राप्ति होती है और स्त्री-सेवियों का संग अज्ञान या नरक का द्वार है। महान वही कहलाते हैं जो शत्रु-मित्र भाव से रहित, विषयवासनाविमुक्तय, क्रोध न करनेवाले, दयालु एवं कोमल हृदय और परोपकारपरायण हुआ करते हैं।'

जिस मनु भगवान ने ब्राह्मणों को उच्च आसन दिया है उन्होंने यह भी कह दिया है कि -

यथा काष्ठमयो हस्ती यथा चर्ममयो मृग:।
यश्चु विप्रोऽनधयानस्त्रायस्ते नाम बिभ्रति॥157॥

यथा षण्ढोऽफल:स्त्रीषु यथा गौर्गविचाफला।
यथाचाज्ञेऽफलंदानं तथा विप्रो नृचोऽफल:॥158॥

'जिस तरह काठ का हाथी और चमड़े के हरिण बेकार हैं - सिर्फ देखने के ही काम के हैं - उसी तरह जो ब्राह्मण वेद-शास्त्र का अध्ययन नहीं करता वह भी केवल नाममात्र का ही ब्राह्मण है। जैसे स्त्रियों के लिए नपुंसक, गाय के लिए गाय, और मूर्ख को दिया हुआ दान व्यर्थ है, वैसे ही वेदों का न पढ़ने और न जाननेवाला ब्राह्मण व्यर्थ है' (अ. 2/157-158)। फिर कहते हैं कि :

संमानाद् ब्राह्मणो नित्यमुद्विजेत विषादिव।
अमृतस्येव चाकांक्षेदवामानस्य सर्वदा॥162॥

तपोविशेषैर्विविधैर्व्रतैश्चा विधिचोदित
वेद: कृत्स्नोऽधिगंतव्य: सरहस्यो द्विजन्मना॥165॥

वेदमेव सदाभ्यसयेत्तपस्तप्स्यन द्विजोत्ताम:।
वेदाभ्यासो ब्राह्मणस्य तप: परमिहोच्यते॥166॥

'जैसे विष से डरा करते हैं उसी प्रकार ब्राह्मण सदा ही आदर सत्कार से डरा करे और जिस तरह अमृत की इच्छा की जाती है वैसे ही तिरस्कार को नित्य चाहे। अनेक तरह के तप, नियम ओर व्रतादि कर के ब्राह्मण उपनिषदों के सहित संपूर्ण वेदों को यथावत पढ़े और जाने। जब कभी ब्राह्मण को तप करने की आवश्यकता हो तो केवल वेदों का ही अभ्यास (पाठ, विचारादि) किया करे; क्योंकि इस दुनिया में ब्राह्मण के लिए वेदाभ्यास ही सर्वश्रेष्ठ तपस्या है' (अ. 2/162/64)। दान के सम्बन्ध में तो और भी कड़ाईवाला नियम मनु जी ने कहा है। जैसा कि :

ब्राह्मणस्त्वनधीयानस्तृणाग्निरिवशाम्यति।
तस्मैहव्यंनदातव्यं नहि भस्मनि हूयते॥

'पठन-पाठन से विमुख ब्राह्मण पुआल की आग की तरह शीघ्र ही नष्ट हो जाता है। इसी से उसे देवपितृकार्य में कुछ नहीं देना चाहिए, क्योंकि राख या पुआल की अग्नि में हवन नहीं किया जाता।'(अ. 4/168)।

अतपास्त्वनधीयान: प्रतिग्रहरुचिर्द्विज:।190॥
अम्भस्यश्मप्लवेनेव सह तेनैव मज्जति॥

तस्मादविद्वान बिभियाद्यस्मात्तस्मात्प्रतिग्रहात्।191॥
स्वल्पकेनाप्यऽविद्वान हि पंके गौरिव सीदति॥

न वार्यपि प्रयच्छेत्तु वैडालव्रतिके द्विजे।
न बकव्रतिके विप्रे नावेदविदि धर्मवित्॥191॥

'जो ब्राह्मण विद्या और तपस्या से रहित होकर भी प्रतिग्रह की इच्छा करता है वह दाता और दान के साथ ही वैसे ही नरक में डूब मरता है जैसे पत्थर की नाव अपने सवारों के साथ डूब जाती है। इसलिए मूर्ख ब्राह्मण सभी प्रकार के दान प्रतिग्रह से डरता रहे, क्योंकि वह थोड़ा भी लेने से कीचड़ में फँसी हुई गाय की तरह कष्ट पाता है। बकध्यानी, बिलारभक्त् और वेद के न जाननेवाले ब्राह्मणों को धर्मज्ञ पुरुष पानी भी न दे' (अ. 4/190-92)।

त्रिष्वप्येतेषु दत्तं हि विधिनाप्यरर्जितं धनम्।193॥
दातुर्भवत्यनर्थाय परत्रादातुरेव च॥

यथा प्लवेनौपलेन निमज्जत्युदके तरन।
तथा निमज्जतोऽधस्तादज्ञौ दातृप्रतीच्छकौ॥194॥

'पूर्वोक्ति तीनों प्रकार के ब्राह्मणों को धर्म से कमाया भी धन यदि दिया जावे तो परलोक में देने तथा लेनेवाले दोनों को नरक ले जाता है। जिस तरह पत्थर की नाव पर चढ़ कर पार जानेवाले पानी में डूब मरते हैं, उसी प्रकार मूर्ख दाता और मूर्ख लेनेवाला दोनों नरक में डूब जाया करते हैं।' (अ. 4/193-94)।

इस दान के विचार प्रसंग में याज्ञवल्क्य ने भी कहा है कि :

देशे काले उपायेन द्रव्यं श्रद्धासमन्वितम्।
पात्रे प्रदीयते यत्तत्सकलं धर्मलक्षणम्॥

'उत्तम देश और उत्तम काल में शास्त्राक्तो विधि के अनुसार श्रद्धापूर्वक जो कुछ पदार्थ दान के योग्य (पात्र) पुरुष को दिया जाता है वही धर्म कहलाता है' (आचा. 6)। जब यह शंका हुई कि अच्छा, तो दान के योग्य पात्र किसे कहते हैं, तो स्वयमेव आगे चल कर दान प्रकरण में कहते हैं कि -

तपस्तप्त्वाऽसृजद् ब्रह्मा ब्राह्मणान्वेदगुप्तये।
तृप्त्यर्थं पितृदेवानां धर्मसंरक्षणाय च॥

सर्वस्य प्रभवो विप्रा: श्रुताध्ययनशीलिन:।
तेभ्य: क्रियापरा: श्रेष्ठास्तेभ्योऽप्यधयात्मवित्तमा:॥

न विद्यया केवलयां तपसा वापि पात्रता।
यत्र वृत्तमिमे चोभे तद्धि पात्रं प्रकीर्त्तितम्॥

'वेदों की रक्षा, पितरों तथा देवताओं की तृप्ति और धर्म के प्रचार के ही लिए ब्रह्मा ने तपस्या कर के ब्राह्मणों को उत्पन्न किया। वेदशास्त्रो के पठन-पाठन और विचार में समय बितानेवाले ब्राह्मण सभी लोगों से श्रेष्ठ हैं। ब्राह्मणों में भी शास्त्रोक्तन धर्म के करनेवाले अन्यों से श्रेष्ठ हैं और उनसे भी श्रेष्ठ अध्यात्मत्व के ज्ञाता हैं। क्योंकि केवल शास्त्र पढ़ लेने से ही कोई दानपात्र नहीं हो सकता, अथवा केवल तप करने मात्र से भी नहीं, किंतु जिस पुरुष में विद्या, तप और शास्त्रोक्तण कर्मों का अनुष्ठान एवं सदाचार रहता है वही दानपात्र है।' (198-200)।

गोभूतिलहिरण्यादि पात्रे दातव्यमर्चितम्।
नापात्रे विदुषा किंचिदात्मन: श्रेय इच्छता॥

विद्यातपोभ्यां हीनेन न तु ग्राह्य: प्रतिग्रह:।
गृह्णान प्रादातारमधो नयत्यात्मानमेव च॥

'गौ, भूमि, तिल, सुवर्णादि पदार्थ सत्कारपूर्वक दानपात्र को धर्मज्ञ पुरुष अपने कल्याण की इच्छा से दे, कुपात्र को कभी न दे। जिसमें विद्या और तप न हो वह प्रतिग्रह स्वीकार न करे। क्योंकि ऐसा करने से अपने साथ दाता को भी नरक मे ले जाता है।' (201-202)। भगवान हारीत ने भी ब्राह्मणों का यथार्थ स्वरूप यों कहा है :

श्रुतिस्मृती उभे नेत्रे ब्राह्मणस्य प्रकीर्त्तिते।
एकया रहित: काणो द्वाभ्यामन्ध उदाहृत:॥

'वेद और स्मृतियाँ ये दोनों ब्राह्मण की आँखें हैं। यदि केवल वेद या स्मृति मात्र का ही ज्ञाता हो तो उसे काना समझना चाहिए। परंतु दोनों को ही न जानता हो तो अंधा कहलाता है।' मनु जी ने ब्राह्मणों की श्रेष्ठता के कारणों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों का वर्णन इस तरह किया है :

उत्तमांगोद्भकवाज्ज्यैष्ठयाद् ब्रह्मणश्चैतव धारणात्।
सर्वस्यैवास्य सर्गस्य धर्मतो ब्राह्मण: प्रभु:॥

तं हि स्वयम्भू: स्वादास्यात्तपस्तप्त्वादितोऽसृजत्।
हव्यकव्याभिवाह्याय सर्वस्यास्य च गुप्तये॥

'परमात्मा के उत्तम अंग (सिर) से उत्पन्न होने, वर्णों में ज्येष्ठ होने, और वेद शास्त्रों के ज्ञाता होने के कारण इस संपूर्ण सृष्टि का धर्म-विचार से ब्राह्मण ही स्वामी है। क्योंकि ब्रह्मा ने तपस्या कर के देवता तथा पितरों का अंश उनके पास पहुँचाने, एवं संपूर्ण सृष्टि की रक्षा के लिए उसे उत्पन्न किया है।' (अ. 1-93/94) यहाँ 'सर्वस्यास्य च गुप्तये' पद बड़े ही महत्व के हैं। इनका अभिप्राय यह है कि ब्राह्मण केवल स्वार्थपरायण न हो, किंतु सभी लोगों के हित-अहित, सुख-दु:ख, उन्नति-अवनति तथा उनके कारणों का विचार करता रहे और लोगों के सुख-दु:खों को ही अपना सुख-दु:ख समझे। अतएव उनके निवारणार्थ कटिबद्ध रहे। सारांश, उसे देश का सच्चा नेता तथा हितैषी होना चाहिए। यदि राजनीतिक अवनति देखे तो उसके ही लिए यत्नद करे। यदि सामाजिक अवनति हो तो उन सामाजिक दोषों के निर्मूल करने का यत्नस करे जिनसे समाज की दुर्दशा हो रही हो और यदि धार्मिक ह्रास हो तो धर्म का यथावत प्रचार कर के गीता के सिद्धांतानुसार प्रजा की रक्षा करे। गीतावाला सिद्धांत ऐसा है:

अन्नाद्भ:वन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसंभव:।
यज्ञाद्भ:वति पर्जन्यो यज्ञ: कर्मसमुद्भयव:॥

कर्म ब्रह्मोद्भ्वं विद्धि ब्रह्माक्षरसमुद्भ वम्।
तस्मात्सर्वगतं ब्रह्म नित्यं यज्ञे प्रतिष्ठितम्॥

'अन्न से प्राणियों की उत्पत्ति होती है, वृष्टि से अन्न की, यज्ञ से वृष्टि की, और यज्ञ की अंग-उपांग रूप क्रियाओं द्वारा, क्रियाओं का प्रतिपादिक वेद है, और वेद की उत्पत्ति परमात्मा से हुई है। इसीलिए यद्यपि सभी वस्तुओं में परमात्मा की सत्ता है, तथापि यज्ञ यज्ञादि क्रियाकलाप में उसकी विशेष रूप से स्थिति है।' (गी. 3/14-15)। जिन दिनों ब्राह्मण हिंदू समाज के सच्चे नेता, तथा उपदेशक थे उन दिनों भारत सभी तरह से धन-धान्य, मान-प्रतिष्ठादि से संपन्न था और जगत का गुरु बनने का दावा गर्व के साथ करता था। उन्हीं दिनों का न कि आजकल की परम पतित अवस्था का स्मरण कर के, भगवान मनु को यह कहने का साहस हुआ था कि :

एतद्दे्शप्रसूतस्य सकाशादग्रजन्मन:।
स्वं स्वं चरित्रं शिक्षेरन पृथिव्यां सर्वमानवा:॥

'ब्रह्मावर्त्त, ब्रह्मर्षि आदि देशों में उत्पन्न ब्राह्मणों से ही पृथ्वी के सभी मनुष्य अपने-अपने चरित्र की शिक्षा ग्रहण करें' (अ. 2/20)। इससे बढ़ कर और प्रतिष्ठा क्या हो सकती है कि समूचे संसार के मस्तक पर रख दिया? सारे संसार का शिरोमणि और गुरु बना दिया; सो भी अभिमान और अकड़ के साथ! यदि स्वप्न में भी मनु महाराज की यह धारणा होती कि सामान्यत: समूचे भारत तथा विशेषरूप से ब्राह्मणों की ऐसी पतितावस्था हो जावेगी जैसी आजकल हो रही है तो क्या यह पूर्वोक्तर श्लोषक उनके मुख से कभी भी निकलता? परंतु शायद वह यह असंभव-सा विचार मन में ला ही नहीं सके कि जो सातवें आसमान पर बैठा है कभी वह रसातल के भी नीचे चला जावेगा! सचमुच उस समय-उनके काल में जब कि देशोन्नति के भगवान भास्कर द्वादश कला युक्ती होकर भारत गगन के मध्य में देदीप्यमान थे - ऐसा विचार असंभव-सा ही था। इसमें उनका अपराध ही क्या? अस्तु, ब्राह्मणों के चरित्र पर प्रथम बहुत अधिक ध्यान दिया जाता था। इसीलिए बिलार दंडवत तथा बकभक्तिण करनेवालों को पानी तक न देने का आदेश मनु ने किया है। इसीलिए याज्ञवल्क्य ने दानपात्र में विद्या, और तप से ऊँचा दर्जा चरित्र को दिया है और इसी से मनु यह भी आदेश कर गए हैं कि :

सावित्रीमात्रसारोऽपि वरं विप्र: सुयंत्रित:।
नायन्त्रितस्त्रिवेदोऽपि सर्वाशी सर्वविक्रयी॥

'केवल गायत्री भी जानता हुआ शास्त्रानुकूल आचरण एवं चरित्रयुक्ता ब्राह्मण श्रेष्ठ है। पर तीन वेदों का ज्ञाता हो कर भी भक्ष्याभक्ष्य तथा कर्तव्याकर्तव्य के विचार से रहित दुष्ट चरित्रवाला माननीय नहीं हो सकता।' (अ. 2/110)। जिस समय मनु के मुख से यह वाक्य निकला होगा कि -

यस्यास्येन सदाश्नतन्ति हव्यानि त्रिदिवौकस:।
काव्यानि चैव पितर: किंभूतमधिकं तत:॥

'जिस ब्राह्मण के मुख द्वारा सर्वदा ही देवता लोग हव्य, तथा पितर लोग कव्य खाया करते हैं उससे श्रेष्ठ कौन प्राणी हो सकता है?' (अ. 1/95)। और जिस समय उन्होंने यह कह डाला कि :

भूतानां प्राणिन: श्रेष्ठा: प्राणिनां बुद्धिजीविन:।
बुद्धिमत्सु नरा: श्रेष्ठा नरेषु ब्राह्मणा: स्मृता:॥96॥

ब्राह्मणेषु च विद्वांसो विद्वत्सु कृतबुंद्धय:।
कृतबुद्धिषु कर्तार: कर्तृषु ब्रह्मवेदिन:॥97॥

'स्थावर जंगम पदार्थों प्राणधारी श्रेष्ठ हैं, प्राणधारियों में भी बुद्धि से काम लेनेवाले, बुद्धि वालों में भी मनुष्य, मनुष्यों में भी ब्राह्मण, ब्राह्मणों में भी विद्वान, विद्वानों में भी उत्तम कार्यों में कर्तव्य बुद्धिवाले, कर्तव्यबुद्धिवालों में भी उत्तम कार्यों के कर डालनेवाले, और उत्तम कार्यकर्ताओं में भी ब्रह्मवेत्ता अर्थात अपने ही आत्मा को सभी में ओत-प्रोत देखनेवाले।' (अ. 1, 96-97)।

उत्पत्तिरेव विप्रस्य मूर्तिर्धर्मस्य शाश्वीती।
स हि धर्मार्थमुत्पन्नो ब्रह्मभूयाय कल्पते॥

ब्राह्मणो जायमानो हि पृथिव्यामधिजायते।
ईश्वहर: सर्वभूतानां धर्मकोशस्य गुप्तये॥

'ब्राह्मण जन्म मात्र से ही नित्य धर्म की मूर्खता है, क्योंकि वह धर्म के लिए ही उत्पन्न हुआ है और उसी के द्वारा ब्रह्म की प्राप्ति कर सकता है। इस पृथ्वी पर उत्पन्न होने के साथ ही ब्राह्मण सब प्राणियों का मालिक और धर्म का रक्षक होता है' (अ. 1/98, 99)। इत्यादि। उस समय उनके चित्त में ब्राह्मणों के प्रति कितना गौरव रहा होगा! सचमुच वे ब्राह्मणों के जन्मसिद्ध पूर्व प्रदर्शित इन गुणों पर मुग्ध थे। पर, यदि उनका यह ध्यान होता कि कभी ऐसा भी समय आएगा जब प्राय: ब्राह्मणमात्र धर्म के रक्षक न हो कर उसी के भक्षक हो जाएँगे, उनके लिए 'काला अक्षर भैंस बराबर' वाली कहावत चरितार्थ होगी, उनके लिए सिर्फ बकव्रत रह जावेगा, तो क्या वे कभी भी यह हास्यजनक बातें लिख कर लज्जित होने का साहस करते? वे तब क्योंकर लिखते कि जन्म से ही ब्राह्मण धर्म का रक्षक है, धर्म की मूर्ति है और धर्म के ही लिए संसार में आया है?

भगवान मनु को ब्राह्मणों के बल का पूर्ण अभिमान था। वह अच्छी तरह जानते थे कि उनके आत्मबल, विद्याबल एवं मनोबल की एकबारगी इतिश्री काल पा कर भी असंभव है। उनकी धर्मबलि तथा स्वार्थत्याग, ये दोनों अन्त तक न्यूनाधिक रूप में बने ही रहेंगे। परोपकारपरायणता उनसे सोलहों आना अलग कभी न होगी। इसी से पूर्वोक्ता बातें कह गए हैं। यदि ब्राह्मणों के निजी बल का पूरा ध्यान उन्हें न रहता, तो यह कभी न कहते कि :

न ब्राह्मणोवेदयेत किंचिद्राजनि धर्मवित्।
स्ववीर्येणैव तान्शिष्यान्मानवानपकारिण:॥

स्ववीर्याद्राजवीर्याच्च स्ववीर्यं बलवत्तरम्।
तस्मानत्स्वेनैव वीर्येण निगृह्णीबयादरीन द्विज:॥

'यदि ब्राह्मणों का कोई कुछ अपकार करे तो वह उसकी फरियाद राजा से न कर अपने ही बल से उस अपकारी को दंड दे। क्योंकि राजा के बल की अपेक्षा अपनी सामर्थ्य अधिक है। इसीलिए ब्राह्मणों को उचित है कि शत्रुओं का निग्रह अपने ही बल से किया करें।' (अ. 11/31,32)

श्रुतीरथर्वांगिरसी: कुर्यादित्यविचारयन।
वाक्शस्त्रं वै ब्राह्मणस्य तेन हन्यादरीन द्विज:॥33॥

क्षत्रियो बाहुवीर्येण तरेदापदमात्मन:।
धनेन वैश्यशूद्रौ तु जपहोमैर्द्विजोत्तमा:॥34॥

'अथर्ववेद की क्रियाओं के अनुसार अपना कार्य करे, अथवा वचनरूप (शाप) शस्त्र से ही शत्रुओं का नाश करे; क्योंकि ब्राह्मण का शस्त्र वचन ही है। क्षत्रिय अपनी विपत्ति का अन्त निजी बाहुबल से करे, वैश्य तथा शूद्र धन से एवं ब्राह्मण जप और होम द्वारा।' (अ. 11/33, 34)। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने भी कह दिया है कि :

शमो दमस्तप: शौचं क्षान्तिरार्जवमेव च।
ज्ञानं विज्ञानमास्तिक्यं ब्रह्मकर्म स्वभावजम्॥

'मन का निग्रह, इंद्रियों का काबू में रखना, तपस्या, बाहर-भीतर की पवित्रता, क्षमा, नम्रता, शास्त्रीयज्ञान, आस्तिकता और शास्त्रोक्तं बातों का अनुभव ये नौ गुण ब्राह्मणों में स्वभाव से ही हुआ करते हैं।' (अ. 18/42)। इनमें से एक-एक बातों का भी आदमियों में होना जहाँ दुर्लभ समझा जाता है, सो भी समाज या किसी जाति-भर में नहीं किंतु व्यक्तिामात्र में, वहाँ किसी समाज-भर में इन सबका होना कुछ कम गौरव की बात नहीं है। यदि सब न भी पाए जावे तथापि समाज के अधिकांश लोगों में यदि ये अधिकांश गुण उस समय न पाए जाते होते तो भगवान श्रीकृष्ण या वेदव्यास को यह कहने की कभी भी हिम्मत न होती कि ये गुण ब्राह्मणों में जन्म या स्वभाव से हुआ करते हैं। यहाँ तक बढ़ कर कह देना यह बतला रहा है कि अवश्यमेव ब्राह्मण समाज पूर्वोक्ता अधिकांश गुणों के रंगों में रँगा हुआ था। यदि ऐसी बात न होती तो अत्यन्त अल्पवयस्क ब्राह्मण बालक श्रृंगी के शाप का प्रभाव चक्रवर्ती परीक्षित के ऊपर अक्षरश: न पड़ता और भृगु के लात मारने पर विष्णु भगवान को यह कहने को बाध्य होना न पड़ता कि मेरी छाती स्वभाव से ही कठिन है और ब्राह्मणों के चरण कोमल हुआ करते हैं, कहीं आपको चोट न आ गई हो! यह दूसरी बात है या कालचक्र की कुटिलगति है कि आजकल उन्हीं ब्राह्मणों के वंशधर केवल उनके नाम बेच कर पेट पाल रहे हैं!

ब्राह्मणों के इन्हीं पूर्वोक्तड गुणों पर मुग्ध हो कर संपूर्ण प्रजा उनके हाथ सौंपी गई थी, छोटे से बड़े तक के ऊपर उनका आतंक छाया था और सभी उनकी आज्ञा में थे। जैसा कि मनु ने कहा है :

प्रतापतिर्हि वैश्याय सृष्ट्वा परिददे पशून।
ब्राह्मणाय च राज्ञे च सर्वा: परिददे प्रजा:॥

'भगवान ने वैश्य को उत्पन्न कर के पशु-पालन का कार्य उसे सुपुर्द किया और ब्राह्मणों एवं क्षत्रियों के हाथ में संपूर्ण प्रजाओं को दे दिया।' (अ. 9/327)। और भी कहा है कि –

सर्वं स्वं ब्राह्मणस्येदं यत्किंचिज्जगतीयगतम्।
श्रेष्ठयेनाभिजनेनेदं सर्वं वै ब्राह्मणोऽर्हति॥10॥

'इस पृथ्वी में जो कुछ है, सब ब्राह्मणों की ही संपत्ति है, क्योंकि वह भगवान के मुख से उत्पन्न होने के कारण श्रेष्ठ होने से सभी कुछ पाने योग्य है।' (अ. 1/100) जब ब्राह्मणों में इतनी योग्यता थी तो शूद्र आप ही आप उनकी सेवा में तत्पर रहते थे। क्योंकि आज भी देखते हैं कि यद्यपि महात्मा गांधी ब्राह्मण नहीं हैं, फिर भी लोग किसी ब्राह्मण नेता की अपेक्षा उनकी प्रतिष्ठा या सेवा कम करते नहीं दीखते। सभी उनके नाम पर बलि होने के लिए तत्पर हैं। फिर यदि ब्राह्मणों के पूर्वोक्तम अपूर्व गुणों के कारण शूद्र समाज उनकी सेवा में अपना समय बिताता था, या उसी के लिए स्वेच्छया बाध्य था तो इसमें आश्चरर्य ही क्या? हाँ, आजकल के लोगों की अवश्य गलती है कि योग्यता तो इनमें कुछ भी नहीं है, फिर भी संसार से सेवा ही करवाने की धुन में मस्त रहते हैं। इसके लिए यदि ये लोग अपराधी ठहराए जावे तो कुछ अनुचित नहीं। पर इतने से ही प्राचीनकाल के धर्मशास्त्रकर्ताओं को यह दोष नहीं लगाया जा सकता कि उन्होंने शूद्रों या इतर वर्णों के साथ अन्याय वा कड़ाई अधिक की। हाँ यदि आँख मींच कर सभी बुरे-भलों की बंदगी बजाने का आदेश शूद्र समाज को दिया गया होता तो अवश्यमेव वे लोग भी दोष के भागी समझे जाते। लेकिन ऐसा तो हुआ नहीं। अतएव मनु ने लिखा है कि :

विप्राणां वेदविदुषां गृहस्थानां यशस्विनाम्।
शुश्रुषैव तु शूद्रस्य धर्मो नैश्रेयस: पर:॥334॥

'वेद-वेदांगों के ज्ञाता ब्राह्मणों तथा यशस्वी गृहस्थों की सेवा ही शूद्रों के लिए परम कल्याणकारक धर्म है।' (अ. 9/334)। फिर जिन लोगों का यश:सौरभ संसार में व्याप्त नहीं और जो वेदशास्त्रों के जानकार नहीं, चाहे किसी वर्ण के क्यों न हों, वे क्योंकर शूद्रों या अपने से हीन वर्णों द्वारा की जाने वाली सेवा का दावा कर सकते हैं? यह उन लोगों की सर्वथा अनधिकारचर्चा है। जब ब्राह्मण लोग, वेदाभ्यास के ज्ञानोपदेश द्वारा, क्षत्रिय बाहरी अथवा घरेलू शत्रुओं से रक्षा कर के, और वैश्य सभी को भोजनार्थ अन्न देकर हिंदू समाज की सेवा कर रहे थे, जैसा कि :

वेदाभ्यासो ब्राह्मणस्य क्षत्रियस्य च रक्षणम्।
वार्ता कर्मैव वैश्यस्य विशिष्टानि स्वकर्मसु॥

'अन्य कामों की अपेक्षा ब्राह्मणों का प्रधान काम वेदाभ्यास, क्षत्रिय का रक्षा करना और वैश्यों का वाणिज्यादि द्वारा अन्नोत्पादन है।'(अ. 10/80) से विदित है, तो फिर शूद्र क्यों नहीं सेवा करते? अस्तु।

यद्यपि ब्राह्मणों का प्रधान काम वेदाभ्यास था, तो भी देखना चाहिए कि आख़िर उनके अप्रधान काम कौन से थे और जीविका के लिए सर्वथा पराधीन ही थे या स्वाधीन। इस सम्बन्ध में मनु-गौतमादि की आज्ञा ऐसी है कि ब्राह्मण सर्वथा परमुखापेक्षी न हो कर अपनी प्राणरक्षा के लिए शिल, उछ, कृषि, वाणिज्यादि द्वारा और उससे भी न हो सके तो पुरोहिती प्रतिग्रहादि द्वारा अन्न का उपार्जन कर ले। अतएव मनुस्मृति के चौथे अध्याय, जो अनापत्ति (कोई आपत्ति या दबाव न रहते) समय के धर्मो का प्रकरण है, के आरंभ में पुरोहिती-प्रतिग्रहादि का वर्णन न कर केवल शिल, उछ, कृषि, वाणिज्यादि का ही विधान ब्राह्मणों के लिए है। जैसा कि :

ऋतामृताभ्यां जीवेत्तु सृतेन प्रभृतेन वा।
सत्यानृताभ्यामपि वा न श्वयवृत्तया कदाचन॥

ऋतमुंछशिलं ज्ञेयममृतं स्यादयाचितम्।
मृतं तु याचितं भैक्षं प्रमृतं कर्षणं स्मृतम्॥

सत्यानृतं तु वाणिज्यं तेन चैवापि जीव्यते।
सेवा श्विवृत्तिराख्याता तस्मात्ता परिवर्जयेत्॥

'ऋत, अमृत, मृत, प्रभूत और सत्यानृत नामक जीवनोपायों द्वारा जीविका अर्जन करे, परंतु श्वाकनवृत्ति (नौकरी) द्वारा कदापि नहीं। ऋत, उछ एवं शिल का नाम है, अमृत अयाचित का, याचित भिक्षा का मृत, कृषिका प्रभृत, सत्यानृत वाणिज्यका, और श्वरवृत्ति नाम नौकरी का है। इसी से उसको त्याग देना चाहिए।' (अ. 4/4-6)। बहुतों की यह धारणा है कि कृषि, वाणिज्य केवल वैश्य की ही जीविकाएँ हैं। पर यह धारणा भ्रममूलक है। कृषि, वाणिज्य प्रत्येक दो प्रकार के होते हैं। एक 'स्वयंकृत' - अपने हाथों किए गए और दूसरे 'अस्वयं कृत' - नौकर द्वारा कराए गए। उनमें दूसरे प्रकार के अर्थात 'अस्वयं कृत' ब्राह्मणों के लिए है और 'स्वयंकृत' वैश्यों के लिए। यह बात इन्हीं श्लो'कों की टीका में कुल्लुक भट्ट को भी स्वीकृत है। अतएव गौतमस्मृति के दसवें अध्याय में साफ-साफ लिखा गया है कि ब्राह्मणों की जीविकाएँ - 'कृषि, वाणिज्ये स्वयं चाकृते कुसीदं च' 'अस्वयंकृत कृषि, वाणिज्य और सूद पर रुपए देना ये तीन हैं।' इसीलिए आश्वसलायन गृह्य सूत्र (2/10/3) में ब्राह्मणों के नित्य नैमित्तिक आदि बहुत से कर्मों के कहने के बाद जब उनमें अपेक्षित अन्न-द्रव्य की प्राप्ति कैसे होगी, यह आशंका हुई तब सूत्रकार ने कहा है कि :

क्षेत्रं प्रकर्षयेदुत्तरै: प्रोष्ठपदै: फाल्गुनीभी रोहिण्या वा।

'उत्तर भाद्रपद, पूर्वा फाल्गुनी और रोहिणी नक्षत्र में हल चलवाना प्रारंभ करे'। इसी पर गार्ग्य नारायण लिखते हैं कि :

नित्यकर्मणां द्रव्यसाधयात्वाद्द्रव्यार्थं क्षेत्रं प्रकर्षयेत्। णिच्प्रयोग: स्वयंकृषिनिवृत्य्यंृर्थ:। तथाचानापदि गौतम: 'कृषिवाणिज्ये चास्वयं कृते' इति। मनुरपि 'ऋतामृताभ्यां जीवेत्तु मृतेन प्रमृतेन वा' 'प्रमृतं कर्षणं स्मृतम्' इति। अक्षसूक्तेस चेयमेव वृतिरुक्ताु 'अक्षैर्मादीव्य कृषिमित्कृषस्व' इति। प्रतिग्रहादयश्चाृपत्कल्पा:॥

'नित्यकर्म द्रव्य से होते हैं, इसलिए अन्न-द्रव्यादि की प्राप्ति के लिए खेत जुतवावे। 'खेत जोते' न कह कर 'जुतवावे' यह जो प्रेरणा की गई है उसका तात्पर्य अनापत्तिकाल में अपने हाथों से खेती न करने में है। इसीलिए अनापत्तिकाल के लिए गौतमस्मृति में कहा है कि नौकर से खेती और व्यापार करवावे। मनु जी ने भी ऋत, अमृत, मृत, प्रभृत से जीविका करना लिख कर प्रभृत का अर्थ खेती लिखा है।ऋग्वेद के अक्षसूक्तह में भी यही बात लिखी है कि जुआ मत खेलो, खेती ही करो। ब्राह्मण की जीविका के लिए जो कहीं-कहीं प्रतिग्रह, पुरोहिती आदि लिखी है वह आपत्तिकाल के लिए है।'

पारस्करगृह्यसूत्र (कां. 2, कण्डिका 13) के 'पुण्याहे लांगलयोजनं ज्येष्ठया वा इंद्रदैवत्यम्' 'शुनं सुफाला इतिकृषेत्' 'फालं वा आलभेत्'। इत्यादि सूत्रों द्वारा कण्डिका-भर में कृषि करने का ही विधान है। इसी प्रकार कौशिक सूत्र (3-3) में इसी बात का निरूपण पाया जाता है। यही सिद्धांत मीमांसा व्याख्याकार कुमारिल स्वामी का भी इसी सूत्र की कारिकाओं में स्पष्टतया प्रतिपादित है। महामहोपाध्याय श्री पार्थसारथि मिश्र ने भी मीमांसा की टीका 'तन्त्ररत्नं' में यही सिद्धांत प्रतिपादित किया है, जैसा कि 'विस्तर के 29-30 पृष्ठों से स्पष्ट है।

ऋग्वेद में किसी भी प्रतिग्रह पुरोहिती आदि जीविकाओं का वर्णन न होने पर भी कृषि के करने की आज्ञा स्पष्ट दी गई है। जैसा कि अक्षसूक्ती की दो ऋचाओं से स्पष्ट है, जिनमें प्रथम ऋचा इस प्रकार है -

अक्षैर्मा दीव्य कृषिमित्कृषस्व वित्ते् रमस्व बहु मन्यमान:।
तत्र गाव: कितव तत्र जाया तन्मे विचष्टे सवितायमर्य:॥

'हे जुआ खेलनेवाले, जुआ मत खेलो, किंतु खेती ही करो और उसके द्वारा उपार्जित धन का भोग करो। देखो, उस खेती के लिए गायें और स्त्री-बच्चे भी रखने ही पड़ते हैं। हमारी इस बात में विश्वाखस करो, यही धर्म का रहस्य है और सबके प्रेरक तथा सब धर्मग्रन्थों के रचयिता भगवान ने ही हमसे यह कहा है (7-8-13)।' इससे पूर्व के मन्त्र में यह कह कर जुए का निषेध किया गया है कि वह इसी कृषि (खेती) का नाश करनेवाला है, जैसा कि :



अक्षास इंदकुशिनो नितोदिनो निकृत्वानस्तपनास्तापयिष्णव:।

कुमार देष्णा जयत: पुनर्हणो मधया संपृक्ता: कितवस्य वर्हणा॥

'जुए के पाशे अंकुश की तरह ही मनुष्यों के दिल में चुभनेवाले, कृषि करनेवाले पुरुष की खेती के नाश करनेवाले, हारने पर अपने को तथा सर्वस्व हारने पर कुटुंब को भी दु:ख देनेवाले, कदाचित जीत होने पर पुत्रोत्पत्ति के समान सुखद, परंतु मधुमिश्रित विष की तरह, खिलाड़ी की उसमें बार-बार प्रवृत्ति कराके उसके सत्यानाश करनेवाले हैं।' (8-7-7)। इन दोनों मंत्रों में कृषि की ही प्रशंसा है। अतएव इन मंत्रों का देवता कृषि ही है, जैसा कि अनुक्रमणिका लिखते हुए सायणाचार्य ने कह दिया है कि - 'सप्तमीत्रयोदशी च कृषिं स्तौति अतस्तयो: सा देवता' - 'सातवीं तथा तेरहवीं ऋचा कृषि की स्तुति करती है, इसलिए इन दोनों का देवता कृषि ही है' (8-7-1)।

अथर्ववेद (का. 3, अनु. 4) के द्वितीय सूक्ती में केवल कृषि करने और हल जोतने आदि की ही बात कही गई है। सायणाचार्य भाष्य में लिखते हैं कि :

'सीरायुंजन्ति' इति द्वितीयसूक्ते न कृषिनिष्पत्तिकर्मणि क्षेत्रं गत्वा युगलांगले बध्नााति। अनेनैव सूक्तेरन दक्षिण मनड्वाहं युगे युनक्तित। तत: कर्त्ताि अनेन सूक्तेतन प्राचीनं कृषन सूक्तीसमाप्त्यनंतरं हालिकाय हलं प्रयच्छेत्' - 'सीरा युंजन्ति' इत्यादि द्वितीय सूक्तत पढ़कर खेती के समय खेत में जावे और हल को जोड़े। फिर इसी को पढ़कर पहले दाहिना बैल जोड़े, पीछे बायाँ और इसी को पढ़ता हुआ खेत का स्वामी पूर्वमुख जोते तथा सूक्तु की समाप्ति होने पर जोतने के लिए हल हलवाले को दे दे।' इसी प्रकार शुक्ल यजुर्वेद के 12वें अध्याय के 67 आदि मंत्रों द्वारा भी कृषिकर्म का ही विधान किया गया और जोतने आदि की विधि बताई गई है।

मनु (अ. 11-7) तथा याज्ञवल्क्य (आ. अधया. 124) से स्पष्ट है कि कम से कम तीन वर्षों तक अपने कुटुंब एवं नौकर-चाकर के भरण-पोषण का सामान जिसके पास हो वही ब्राह्मण ज्योतिष्टोम (सोम) योग करे और कम से कम एक वर्ष-भर की खाद्य सामग्री रहने पर ही दर्शपूर्णमास आदि यज्ञ करने की आज्ञा है। इस नियम का उल्लंघन करने पर उसके किए कर्म निष्फल बताए गए हैं। यह भी स्मरण रखने की बात है कि ये पूर्वोक्ते कर्म नित्य (अर्थात अवश्यस कर्तव्य) एवं नैमित्तिक (अर्थात आवश्यकतानुसार समय-समय पर कर्तव्य) दोनों प्रकार के हैं। नित्य सोमयज्ञ प्रतिवर्ष और दर्श पूर्णमास प्रतिमास करने पड़ते हैं। जैसा कि मनु. (अ. 4/25-26) से स्पष्ट है। इससे विदित होता है कि उस समय सामान्यत: सभी ब्राह्मण संपन्न थे। यह भी सभी जानते हैं कि इतनी धन-संपत्ति-कृषि, वाणिज्य के बिना हो ही नहीं सकती। यह बात मनु (अ. 4/79) तथा याज्ञवल्क्य (अ. 128) के देखने से भी स्पष्ट है। वहाँ वे लोग दिखलाते हैं कि ब्राह्मणों के पास बड़ी-बड़ी कोठियों और खत्तियों में वर्षों तक के लिए अन्न भरे पड़े रहते थे। यह बात पुरोहिती-प्रतिग्रहादि से कभी नहीं हो सकती - सर्वथा असंभव है। इसीलिए पुरोहिती-प्रतिग्रह को आपद्धर्म के प्रकरण, दसवें अध्याय में मनु ने ही लिखा है, जैसा कि 74-78 श्लो-कों से विदित है। अतएव प्रतिग्रह की निंदा भी बड़े जोर-शोर के साथ की गई है, जैसा कि :

प्रतिग्रहसमर्थोऽपि प्रसंगं तत्र वर्जयेत्।
प्रतिग्रहेण ह्यस्याशु ब्राह्मं तेज: प्रशाम्यति॥

'विद्या, तप आदि से युक्तो होने के कारण प्रतिग्रह की सामर्थ्य रखता हुआ भी ब्राह्मण प्रतिग्रह प्रेमी या प्रतिग्रह का अवसर ढूँढ़नेवाला कभी न बने, क्योंकि प्रतिग्रह से शीघ्र ही इसके ब्रह्मतेज का नाश हो जाता है।' (अ. 4/186)। अध्यात्मरामायण, श्रीमद्भाैगवत, महाभारत और अत्रिस्मृति आदि ग्रन्थों में भी सहस्रश: प्रतिग्रह की निंदाएँ पाई जाती है, जैसा कि 'विस्तर' से स्पष्ट है। इन सब बातों का तात्पर्य यह है कि उन दिनों पुरोहिती आदि को वह गौरव प्राप्त न था जैसा कि आजकल है। प्राय: ब्राह्मण लोग इसे अच्छी बात न समझ खेती और वाणिज्य को ही उत्तम समझते और उन्हीं के द्वारा जीवन निर्वाह किया करते थे। हाँ, जब और कोई उपाय न सूझता था तो हारकर या किसी बड़ी बात के लोभ से उसमें भी प्रवृत्त हो जाते थे। इसीलिए ब्राह्मणों के दो दल उस समय भी स्पष्टतया विद्यमान थे। एक तो केवल उछ, शिल, खेती, वाणिज्य और भूमि आदि से जीविका करनेवाला जिसे निवृत्त या अयाचक कहते थे, और जो आजकल भारत के भिन्न-भिन्न प्रांतों में महियाल, तगा वा त्यागी, गोलापुरी, भूमिहार, पश्चिछमा, जमींदार, भूम्यधिकारी, जगद्वंशी, जाजपुरी, नागर और चितपावन आदि नामों से पुकारे जाते हैं। दूसरा वह जो किसी कारणवश पुरोहिती आदि द्वारा अपनी जीविका करता था और प्रवृत्त, याचक या पुरोहित कहलाता था और आजकल साधारणतया मैथिल, सर्यूपारी, कान्यकुब्ज, बंगाली, उत्कल, गौड़ या सारस्वत और महाराष्ट्र आदि नामों से भिन्न-भिन्न प्रांतों में कहने की परिपाटी है। परंतु प्राय: यही नियम है कि जिस प्रांत में जो याचक या अयाचक ब्राह्मण हैं वह सभी वास्तव में एक ही मैथिल, कान्यकुब्ज, गौड़ या सारस्वत दल के हैं। केवल जीविका के उपाय भिन्न-भिन्न होने के कारण पृथक-पृथक नामों से पुकारे जाते हैं। इसीलिए हम देखते हैं कि जो केवल कृषिकर्म पर निर्भर होने से कभी भूमिहार या पश्चिेमा कहता है वही कभी पुरोहिती करने पर मैथिल कहा जाता है। इसी तरह मैथिल भी पुरोहिती छोड़ देने से ही मात्र जमींदार, भूमिहार या पश्चिोमा कहलाने लगता है। यही बात त्यागी और ग्राही गौड़ों की भी है। इसके दृष्टांत सभी प्रांतों में पाए जाते हैं और 'विस्तर' में भी इसका सविस्तार विचार किया गया है। यह भी स्मरण रखने की बात है कि ब्राह्मणों के ये मैथिल, कान्यकुब्ज, सर्यूपारी, गौड़, भूमिहार, महियाल, त्यागी या महाराष्ट्र आदि नाम प्रथम न थे। यह दलबंदी और उन दलों के नाम आधुनिक हैं। इसीलिए प्राचीन ग्रन्थों में केवल याचक-अयाचक, त्यागी-ग्राही और प्रवृत्त-निवृत्त यही नाम क्रमश: दोनों दलों के पाए जाते हैं। जैसा महाभारत के शांतिपर्व में लिखा है कि :

ब्राह्मणा द्विविधा राजन धर्मश्चण द्विविधा: स्मृत:।
प्रवृत्तश्चर निवृत्ताश्चे निवृतोऽहं प्रतिग्रहात्॥

'हे राजा, ब्राह्मण दो प्रकार के होते हैं, प्रवृत्त और निवृत्ता (याचक और अयाचक)। इसलिए उनके धर्म भी दो प्रकार के हैं, पुरोहिती-प्रतिग्रह आदि में प्रवृत्ति (उसे ही करना) और उससे निवृत्ति (उसे न कर शिल, उछ, कृषि आदि करना)। उन दोनों प्रकार के ब्राह्मणों में मैं निवृत्ता (अयाचक या त्यागी) हूँ।' (अ. 199/39)। इसीलिए उस ब्राह्मण ने राजा इक्ष्वाकु को बड़ी फटकार सुनाई है और कह दिया है कि दान उन लोगों को दो जो लेने के लिए लालायित हैं, मैं तुमसे कुछ भी नहीं ले सकता। प्रत्युत यदि तुम्हें कुछ चाहता हो तो मैं ही दूँ :

तेभ्य: प्रयच्छ दानानि ये प्रवृत्त नराधिप।
अहं न प्रतिगृह्णातमि किमिष्टं किं ददामि ते॥ 40 ॥

इसलिए यदि उस समय अयाचक ब्राह्मणों को दान न लेने का गौरव था, इसे वे लोग उत्तम कार्य समझ अपने को श्रेष्ठ समझते थे, तो उचित ही था। क्योंकि ब्राह्मण समाज या हिंदू समाज मात्र की दृष्टि में वह कोई अच्छा काम न था। उसके करने से लोग उच्च समझे जाने के बदले हीन ही समझे जाते थे। अत: प्रथम तो समाज द्वारा दान त्याग कर आदर होता था और दूसरे वह शास्त्रोक्त् था। ऐसी दशा में उसमें अभिमान न रखना ही भूल होती। परंतु इस समय अविद्या के कारण हिंदूसमाज की दृष्टि ही निराली है। अब समाज उसी निंदिततम पुरोहिती-प्रतिग्रह को ब्राह्मणों का परम चिह्न और श्रेष्ठ कर्म समझता है! और समाज में रहना भी आवश्यक है। ऐसी दशा में समाज का नियम बाध्य करता है कि उससे घृणा न की जावे। प्रत्युत आवश्यकतानुसार उसे स्वीकार किया जावे। नहीं तो समाज में अप्रतिष्ठा का होना दुर्निवार है, जैसा कि देखा भी जाता है। मनुष्य को समयानुसारी (Up to date) होना भी चाहिए। अस्तु!

यह भी स्मरण रखना चाहिए कि उस समय प्रतिष्ठा देखा-देखी अन्धपरम्परा के अनुसार न होकर शास्त्रीय बातों के अनुसार ही होती थी। जिसमें शास्त्रीय बातों की जितनी ही अधिक मात्रा पाई जाती थी उसकी उतनी ही प्रतिष्ठा थी। जैसा कि :

न हायनै र्नपलितैर्न वित्तेन न बंधुभि:।
ऋषयश्चरक्रिरे धर्मं योनूचान: सनोमहान॥

'अवस्था अधिक हो जाने, बाल सफेद होने, अधिक धन होने अथवा बड़ा परिवार होने से कोई भी श्रेष्ठ नहीं कहलाता या श्रेष्ठ नहीं माना जाता था। किंतु ऋषि लोगों ने यही मान रखा था कि हम लोगों में जो ही वेद-वेदांगों का ज्ञाता हो वही बड़ा और पूज्य है।' (मनु. अ. 2/154)। इसीलिए यही सर्वसम्मत सिद्धांत-सा हो रहा था कि :

ब्राह्मणस्य हि देहोऽयं क्षुद्रकामाय नेष्यते।
कृच्छ्राय तपसे चेह प्रेत्यानन्तसुखाय च॥

'यह ब्राह्मण का शरीर नीच वा छोटी-छोटी बातों के करने के लिए नहीं है, किंतु इस लोक में कठिन तप करने और उसका फलस्वरूप परलोक में अनंत सुख भोगने के लिए है।' (भा. 11/17/42)। इसीलिए कृषि आदि के करनेवाले भी ब्राह्मण उसमें इतने संलग्न नहीं हो जाते थे कि वेद-वेदांगों को पढ़ना-पढ़ाना ही छोड़ दें। किंतु समय-समय पर दोनों ही किया करते थे। लेकिन कोई ऐसा अवसर आ जाता कि जिससे खेती के कारण वेदों का पढ़ना-पढ़ाना छूटता हो तो उस समय खेती भले ही छोड़ देते थे, परंतु वेदों को नहीं; क्योंकि उनका पढ़ना उन्हें प्राणों से भी प्यारा था। इसी से खेती छोड़ भूखों रहना तक पसंद कर लेते थे यदि ऐसा मौका आ जावे, जैसा कि :

वेद: कृषिविनाशाय कृषिर्वेदविनाशिनी।
शक्ति>मानुभ्यं कुर्यादशक्तेस्तु कृषिं त्यजेत्॥

'निरंतर खेती में ही लगे रहने से वेदों का पढ़ना-पढ़ाना प्राय: छूट जाता है और निरंतर वेदों में लगे रहने से खेती भी छूट जाती है। अत: यदि अपने-अपने अवसर पर दोनों को कर सके तो दोनों ही करे। यदि नहीं, तो खेती भले ही छोड़ दे, पर वेद को न छोड़े।' (बौधा. स्मृति. 5/1/101) से स्पष्ट है। पर ऐसा कहीं भी देखने में नहीं आता है कि केवल याचक या अयाचक; पुरोहित या यजमान, गुरु वा शिष्य अथवा मैथिल, कान्यकुब्ज, गौड़, पश्चिैमा, भूमिहार, जमींदार या त्यागी कहलाने से ही कोई उस समय श्रेष्ठ माना जाता रहा हो, जैसा कि आजकल आँखों देख रहे हैं। हिंदू समाज या ब्राह्मणों में ही गुरु, पुरोहित आदि की प्रतिष्ठा इसलिए नहीं होती थी - उन्हें माना या प्रणाम आदि इसलिए नहीं किया जाता था - कि वे पुरोहित या गुरु हैं, किंतु केवल इसलिए कि उनमें विद्या और तप है। उन्हें भोजन कराने या कुछ देने के समय यदि लोग उनकी पूजा या उन्हें प्रणाम करते थे, तो इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि इतने ही मात्र से पूजा काल से अन्य समय भी वह लोग प्रणाम आदि के योग्य हैं। अन्य समय में तो उन्हें प्रणाम आदि तभी किया जा सकता है जब कि उनमें विद्या, तप आदि रूप योग्यता हो, अन्यथा नहीं। यही पूर्व प्रदर्शित वाक्य का आशय है। हिंदू समाज में तो यह नियम है कि जिस किसी को कुछ दिया जावे उसको पूजन तथा प्रणामपूर्वक ही दिया जावे। इसीलिए कन्यादान के समय दामाद की भी पूजा की जाती है, एवं शय्यादान के समय महापात्र की। पर इतने ही मात्र से वे लोग यह दावा नहीं करते या कर सकते कि उन्हें सर्वदा ही प्रणाम करना चाहिए और न ऐसा किया ही जाता है। बस, यही नियम सब स्थानों में समझ लेना चाहिए। यदि सिर्फ गुरु या पुरोहित होने मात्र से हर हालत में पूजन, प्रणाम की योग्यता व अधिकार माना जाता तो महाभारत के उद्योगपर्व में परशुराम के साथ युद्ध करते समय भीष्म परशुराम के प्रति यह क्यों कहते हैं कि :

गुरोरप्यवलिप्तस्य कार्याकार्यमजानत:।
उत्पथप्रतिपन्नस्य न्याय्यं भवति शासनम्॥

'गुरु भी यदि अभिमानी हो जावे, कर्तव्य अकर्तव्य न जाने या शास्त्रविरुद्ध आचरण करे तो उसका दंड करना ही उचित है।' (उ. 179-24)? यही बात वाल्मीकि रामायण अयोध्याकांड तथा महाभारत के आदिपर्व एवं शांति में भी लिखी गई है।

इस प्रकार पूर्वप्रदर्शित संक्षिप्त विचारों से स्पष्टतया सिद्ध है कि हिंदू समाज में ब्राह्मणों का स्थान प्राचीनकाल में अत्यन्त ऊँचा था और उसके कारण केवल विद्या, तप और सदाचार ही थे।