सरस्वती सम्मान

Gadya Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » संकलनकर्ता » अशोक कुमार शुक्ला  » संग्रह: प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मा
सरस्वती सम्मान
के.के बिड़ला फाउंडेशन का भारतीय कविता सम्मान

•सरस्वती सम्मान एक साहित्य पुरस्कार है। के.के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में सरस्वती सम्मान की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं के भारतीय लेखकों की पिछले 10 सालों में प्रकाशित साहित्यिक कृति को पुरस्कृत किया जाता है।

  • इसके तहत सात लाख पचास हज़ार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका प्रदान की जाती है।
  • पहला सरस्वती सम्मान 1991 में हिन्दी के कालजयी कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार भागों में प्रकाशित आत्मकथा को दिया गया।

2009 का सरस्वती सम्मान सुरजीत पातर को उनके पंजाबी काव्य संग्रह 'लफ्जों दी दरगाह' के लिए दिया गया था। 2010 के 20वें सरस्वती सम्मान के लिए कन्नड़ के प्रसिद्ध लेखक प्रो. एस.एल. भयरप्पा के उपन्यास 'मंद्र' को चुना गया। इस सम्मान से सम्मानित होने वालों में अन्य लेखकों में रमाकांत रथ (उड़िया), विजय तेंदुलकर (मराठी), डा. हरभजन सिंह (पंजाबी), बालमणि अम्मा (मलयालम), शमसुर रहमान फ़ारूखी (उर्दू), मनुभाई पंचोली 'दर्शक' (गुजराती), प्रो. शंख घोष (बांग्ला), इंद्रा पार्थसारथी (तमिल), मनोज दास (उड़िया), दलीप कौर तिवाना (पंजाबी), महेश अलकौंचवार (मराठी),प्रो. गोविन्द चंद्र पांडे (संस्कृत) सुनील गंगोपाध्याय (बांग्ला), प्रो. के अय्यप्पा पणिकर (मलयालम), जगन्नाथ प्रसाद दास (उड़िया), नैयर मसूद (उर्दू) और लक्ष्मी नंदन बोरा (असमी) शामिल हैं।


सरस्वती सम्मान से अलंकृत साहित्यकार
वर्ष नाम विवरण भाषा / कृति
1991 हरिवंश राय बच्चन साहित्य में पहला सरस्वती सम्मान चार भागों में प्रकाशित आत्मकथा को प्राप्त
1992 रमाकांत रथ उड़िया
1993 विजय तेंदुलकर मराठी
1994 डा. हरभजन सिंह पंजाबी
1995 बालमणि अम्मा मलयालम
1996 शमसुर रहमान फ़ारूखी उर्दू
1997 मनुभाई पंचोली 'दर्शक' गुजराती
1998 प्रो. शंख घोष बांग्ला
1999 इंद्रा पार्थसारथी तमिल
2000 मनोज दास उड़िया
2001 दलीप कौर तिवाना पंजाबी
2002 महेश अलकौंचवार मराठी
2003 प्रो. गोविन्द चंद्र पांडे संस्कृत
2004 सुनील गंगोपाध्याय बांग्ला
2005 प्रो. के अय्यप्पा पणिकर मलयालम
2006 जगन्नाथ प्रसाद दास उड़िया
2007 नैयर मसूद उर्दू
2008 लक्ष्मी नंदन बोरा असमी
2009 सुरजीत पातर पंजाबी काव्य संग्रह के लिए पुरस्कार दिया गया लफ्जों दी दरगाह
2010 प्रो. एस.एल. भयरप्पा प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक प्रसिद्ध कन्नड़ उपन्यास 'मंद्र'

प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान पृष्ठ पर वापिस लौटें